बिजली उपभोक्ताओं के 12 लाख से अधिक हड़पने का आरोप

बिजली उपभोक्ताओं के 12 लाख से अधिक हड़पने का आरोप, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । कैंप लगाकर उपभोक्ताओं से वसूले गए रुपये को कंपनी के कर्मियों पर ले जाने का आरोप लगा है। पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट के आदेश से कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

न्यू पंजाबपुरा निवासी पंकज ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि विद्युत कॉरपोरेशन के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एक कंपनी वाइमटेक के जरिए विद्युत बिल जमा करने के लिए एटा-कासगंज में पीड़ित को अधिकृत किया गया था। कैंप लगाकर उपभोक्ताओं से वसूली करनी थी। कैंप लगाकर बिजली बिल की वसूल कर जमा कर रहा है।

घर-घर जाकर, कैंप लगाकर बिजली बिल वसूल कर कंपनी के खाते में जमा करता आ रहा है। बताया कि पवन भारद्वाज निवासी शिवाजीनगर फतेहाबाद आगरा कंपनी के प्रोवराइडर है। आरोप है कि इन्होने पीड़ित, सहकर्मी को दूसरी आईडी देते हुए बीएस टेक्नोलॉजी के खाते में जमा करने को कहा। पीड़ित, सहकर्मी पहली वाली कंपनी के खाते में रुपये जमा न करने दूसरी कंपनी के खाते में रुपये जमा करने लगे। सितंबर माह में पीड़ित, सहकर्मियों ने अलग-अलग रुपये डाले है।

पीड़ित के अनुसार करीब साढ़े 12 लाख रुपये खाते में डाले गए थे। आरोप है कि पवन भारद्वाज, अंजली भारद्वाज, अरविंद भारद्वाज निवास शिवाजीनगर फतेहाबाद आगरा, अतुल शर्मा निवासी पुष्पा एन्क्लेव मोहल्ला बिजली घर के पास टूंडला फिरोजाबाद ने रुपये का गबन कर लिया और रुपये जमा नहीं कर रहे है। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks