
अखिल भारतीय श्री रामचरित मानस सम्मेलन ग्राम ठरकपुर (लोरमी) जिला बिलासपुर में 9 दिनों से चल रहे श्री रामचरित मानस का बड़ा धूमधाम से हुआ समापन*
श्री रामचरित मानस सम्मेलन का कार्यक्रम ग्राम ठरकपुर (लोरमी) जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ में दिनाँक 21 फरवरी 3बजे से शुभांरभ किया गया था 25 फरवरी दिन शनिवार को रात्रि 9 बजे कथा विश्राम किया गया । श्री रामचरित मानस कथा का मुख्य कथाकार श्री श्री 1008श्री जगतगुरु स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज जी , आचार्य श्री यज्ञेश मिश्र जी महाराज, मालती मानस मंजरी जी रहे । क्षेत्रीय कथा वाचक में श्री गौकरण जी कश्यप जी, श्री गंगाराम साहू जी, श्री पवनकुमार जायसवाल जी, श्री जगदीश प्रसाद वैष्णव जी, श्री शिवकुमार पांडेय जी , श्री संतोष सिंह जी, श्री शिवकुमार पाठक जी, श्री किरण प्रसाद उपाध्याय जी एवम संत श्री राधेश्याम दस जी महाराज जी रहे।
अखिल भारतीय मानस सम्मेलन के अध्यक्ष श्री डॉक्टर रमेश कश्यप जी प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार सहायता संस्थान, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मीडिया फॉउंडेशन छ ग यूथ विंग की मुख्य अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य यजमान डॉक्टर श्री रामझूल कश्यप जी रहे। अखिल भारतीय मानस सम्मेलन के पदाधिकारी श्री महेश कश्यप उपाध्यक्ष, टेकलाल कश्यप संचालक, महेतर कश्यप, लीलाराम कश्यप, अनिल कश्यप, हरी कश्यप, पन्ना कश्यप, आचार्य क्लेशपाठक, एवम समस्त ग्रामवासियों के साथ साथ क्षेत्र के हजारों की संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे। इससे क्षेत्र वाशियो में काफी खुसी एवम हर्षोल्लास के साथ साथ काफी खुशनुमा वातावरण बना हुआ है ।