
पत्नी का अपहरण कर बनाया बंधक, दुष्कर्म का आरोप
एटा। पत्नी का अपहरण कर उसे बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर आरोपी ने साथियों संग मिलकर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता के पति ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली जलेसर के एक गांव निवासी पति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी पप्पू सिंह निवासी सराय राजनगर नौ अगस्त को पत्नी को ले गया था। आरोप है कि उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
जानकारी होने पर शिकायत की। आरोप है कि आरोपी ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़ित पर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।