हज यात्रियों की सुविधा के लिये हज ई-सुविधा केन्द्र, हज फेैसिलिटेशन सेन्टर स्थापित

एटा 22 फरवरी 2023 (सू0वि0)। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, लखनऊ द्वारा हज 2023 हेतु जिला स्तर पर हज यात्रियों की सुविधा के लिये मदरसा बरकातिया इस्लामिया अरबिक स्कूल किदवई नगर एटा, मदरसा फारूक ए आज़म जलेसर एटा एवं मदरसा जामिया नूरिया रिजविया मोहल्ला काजी अलीगंज एटा हज ई-सुविधा केन्द्र/हज फेैसिलिटेशन संेटर स्थापित किये गये हैं।

उन्होनें बताया है कि मदरसा बरकातिया इस्लामिया अरबिक स्कूल किदवई नगर एटा हेतु मो0 इरफान रज़ा मो0नं0-9627703047, मदरसा फारूक ए आज़म जलेसर एटा हेतु शाहनबाज हुसैन मो0नं0-9412631446 तथा मदरसा जामिया नूरिया रिजविया मोहल्ला काजी अलीगंज एटा हेतु इसरार अहमद मो0नं0-8433120730/9319702082 को नोडल बनाया है।

उन्होनें कहा कि इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, लखनऊ द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये है। हज-2023 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दिनांक 10 फरवरी 2023 से आरम्भ होकर अन्तिम तिथि 10 मार्च तक जारी रहेगी। आवेदकों की न्यूनतम व अधिकतम आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। जनरल श्रेणी, बिना महरम महिला श्रेणी (45+), रिजर्व (70+) श्रेणी, रिपीटर श्रेणी व 18 वर्ष से कम आयु के आवेदकों को स्वहस्ताक्षरित हलफनामा व अन्य प्रपत्रों सहित डाउनलोड किया गया आवेदन फार्म उ0प्र0 राज्य हज समिति कार्यालय स्थित 10, विधान सभा मार्ग, लखनऊ पर डाक अथवा दस्ती करना होगा। आवेदन की निर्धारित अंतिम तिथि को भारतीय अंतराष्ट्रीय पासपोर्ट की वैधता 03 फरवरी 2024 से कम नहीं होना चाहिए। आवेदन करते समय कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा नहीं करना होगा। प्रत्येक आवेदक के लिये मान्यता प्राप्त कोविड-19 की वैक्सीन का लगा होना अथवा उड़ान से एक माह पूर्व लगवाना आवश्यक होगा। तभी यात्रा की अनुमति प्रदान की जायेगी। हज आवेदन में किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर आवेदक का मो0 नं0- 7310103537 पर सम्पर्क कर सकते है।

जिला सूचना कार्यालय, एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks