
अब्बास अंसारी से जुड़े संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस। होटल , ढाबों को खंगाला।
जनपद कासगंज की जेल में बंद तथा चित्रकूट जेल विवादों में घिरे म ऊं , सदर ३५६ विधानसभा सीट से विधायक अब्बास अंसारी के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है , इस अभियान के तहत जनपद के सभी थानों में संदिग्धों की सघन चैकिंग की जायगी ,सघन चैकिंग अभियान में इस बात का विशेष ध्यान रखा जायेगा कि कहीं कोई अब्बास अंसारी का साथी या सहयोगी जनपद में छिपा तो नहीं है इन बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशनों ,बस स्टैंड , ढाबे , होटल , आदि सार्वजनिक स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है जो अनवरत जारी रहेगा पुलिस सूत्रों के अनुसार यदि कोई , संदिग्ध , अब्बास अंसारी से संबंधित षड्यंत्र में लिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त दंण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इस अभियान के पीछे यह भी बताया जाता है कि अब्बास के भाई उमर अंसारी ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को लिखे पत्र में अपने पिता के विरोधी रहे , ब्रजेश सिंह के करीबी रहे, ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह (जो पहले ही से कासगंज जेल में बंद हैं) से अब्बास को खतरा बताते हुए दोनों में से एक के यहां से स्थानांतरित किए जाने की गुजारिश की है।
इस चैकिंग के चलते कासगंज पुलिस को पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री गांव बढारी वैश्य के पास गोरहा नहर के किनारे आम के बाग से पकड़ी गई है जिसमें दो अभियुक्त फैजान पुत्र बुन्दू खां निवासी गंदा नाला थाना कासगंज , तथा अर्जुन पुत्र हब्बू निवासी बढारी वैश्य थाना कासगंज को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से ०१ अवैध बन्दूक १२ बोर, तीन तमंचा ३१५ बोर ,दो तमंचे अधबने ,३१५ बोर ,१२ तमंचों की नाल तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। अभियुक्तों का एक साथी आकाश पुत्र राज अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहा।
डॉ विनय शौनक कासगंज।