संपूर्णानगर खीरी मार्केट में आग लगने से व्यापारियों का करोड़ों का सामान जलकर हुआ राख

तहसील पलिया कला खीरी के थाना संपूर्णानगर के मार्केट में बीते रात शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग जिसमें 12 दुकानें जलकर हुई राख
संपूर्णा नगर मेन मार्केट चीनी मिल तिराहे पर बसे दुकानदारों में से मुकेश जायसवाल पुत्र ओम प्रकाश जायसवाल व अन्य कई लोंगों ने लिखित घोषणा पत्र में शिकायत किया है कि मेरे दुकान के ऊपर 220 वोल्ट की लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकलने की शिकायत 1 दिन पहले किया था लेकिन विद्युत विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया गया जिनकी लेट लापरवाही के चलते हम लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा व दैवी आपदा झेलनी पड़ी