राजेश कुमार शास्त्री
51 वाहनों से पुलिस नें 58000/- रू0 शमन शुल्क के रूप में लिया

सिद्धार्थनगर । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अमित कुमार आनन्द के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी यातायात गर्वित सिंह के निर्देशन में प्रभारी यातायात अमरेश कुमार द्वारा बांसी मार्केट ,शिवनगर डिड़ाई ,सनई चौराहा आदि स्थानों पर अवैध रूप से खडे वाहनों को हटवाया गया एवं रिफ्लेक्टर चस्पा किया गया तथा यातायात नियम का पालन न करने वाले 51 वाहनों से 58000/- रू0 शमन शुल्क की कार्यवाही की गयी तथा आम जनमानस को हेलमेट व सीट बेल्ट धारण करने के पश्चात् ही वाहन चलाने और प्रत्येक दशा में यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भारी कमी लायी जा सके ।