
एटा ! आज मगंलवार को सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार की टीम द्वारा शहर के वनगांव में संचालित एक गैरपंजीक्रत डेन्टल क्लीनिक सहित अवागढ में मारूति मेडीकल हैल्थ केयर क्लीनिक व वसुंधरा में मुनेश यादव के ऊषा होम्यो क्लीनिक को नोटिस थमाया तो वहीं वसुधंरा पर शौर्य यदुवंश पैथलॉजी व अवागढ किले के पीछे सर्वेश कुमार के क्लीनिक को सील किया है ! आज अवागढ क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गयी छापामारी अभियान की गूंज ब्लॉक जलेसर तक सुनायी दी ! जलेसर क्षेत्र के अधिकांश झौलाछाप अपने अपने क्लीनिकों के शटर गिराकर रफूचक्कर हो लिऐ ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि छापामार अभियान लगातार जारी रहेगा !