इंडियन मानवाधिकार एसोसिएशन जनपद सिद्धार्थनगर की आवश्यक बैठक सम्पन्न

राजेश कुमार शास्त्री

इंडियन मानवाधिकार एसोसिएशन जनपद सिद्धार्थनगर की आवश्यक बैठक सम्पन्न

सिद्धार्थनगर । इंडियन मानवाधिकार एसोसिएशन जनपद सिद्धार्थनगर की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुआ जिसमें जिले के पदाधिकारियों की अधिकतर उपस्थिति रही ।

बताया जाता है कि वर्तमान में चल रहे हालात को देखते हुए तथा आने वाले त्योहारों शबे बरात व होली के विषय में भी चर्चा की गई । इसके अलावा सदस्यों को सदस्यता अभियान के तहत विभिन्न पदाधिकारियों से बनाए गए सदस्यों की संख्या पर विशेष चर्चा करते हुए 10_10 सदस्य बनाए जाने पर विशेष बल दिया गया और होली के पर्व को देखते हुए तालमेल बनाए रखने पर बल दिया गया तथा अफवाहों से बचने की किसी भी घटना घटित होने के बाद उसकी सूचना तत्काल संगठन तथा पुलिस को देने की बात कही गई सभी सम्मानित सदस्यों से महीने में कम से कम एक दिन कार्यालय पर उपस्थित रहकर क्षेत्र से आए हुए गरीब असहाय वंचित दबे लोगों की अपील सुनकर संबंधित अधिकारी को अवगत कराकर समस्या का निराकरण कराने का कार्य किया जाना उचित होगा ।
इस बैठक की अध्यक्षता श्याम नंदन शुक्ला ने की जिसमें राम सूरत पांडेय को जिला संरक्षक के रूप में नामित किया गया । रिजवन्नुल्लाह को कार्यलय प्रभारी बनाया गया जिसका सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया ।
बैठक में जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रिजवान अहमद सिद्दीकी, मोहम्मद अरशद जिला उपाध्यक्ष इफ्तिखार अहमद इफ्तिखार अहमद,रामजीत ,आकाश द्विवेदी,अरमान कुरेशी, रिजवान उल्लाह ,मुन्ना यादव, महेंद्र कुमार यादव, विजय कुमार सिंह ,योगेंद्र कुमार मौर्य ,प्रमोद कुमार सोनी अवधेश कुमार वर्मा ,राम अवतार अशोक कुमार द्विवेदी ,अशोक कुमार पाठक सहित क्षेत्र के काफी लोग मौजूद रहे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks