राजेश कुमार शास्त्री
नव निर्मित उद्यान का लोकार्पण किया गया थाना शोहरतगढ़ परिसर में

सिद्धार्थनगर । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर नें‘आपरेशन क्लीन’’ से रिक्त हुए स्थानों पर थाना शोहरतगढ़ परिसर में वृक्षारोपण कर नव निर्मित उद्यान का लोकार्पण किया गया ।
अमित कुमार आनन्द पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा चलाये जा रहे अभियान ‘‘आपरेशन क्लीन’’ के तहत थानों पर पड़े मालमुकदमाती वाहनों के नीलामी के बाद खाली पड़े स्थान की साफ सफाई के बाद उक्त स्थान पर थाना शोहरतगढ़ परिसर में नव निर्मित उद्यान का लोकार्पण किया गया साथ ही उद्यान परिसर के अन्दर वृक्षारोपण किया गया । कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़, प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़, प्रभारी निरीक्षक कठेला समयमाता थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व थाना शोहरतगढ़ के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।