शारीरिक एव मानसिक विसंगतियों को दूर करने के लिए योग तथा प्राणiयाम का प्रशिक्षण दिया गया

शारीरिक एव मानसिक विसंगतियों को दूर करने के लिए योग तथा प्राणiयाम का प्रशिक्षण दिया गया।

आज दिनांक 17/2/2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना सप्त दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन गायत्री शक्तिपीठ नगवा (जो कि बीएचयू रविदास गेट के अंदर है ) में आयोजित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के एन एस एस , कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर नंदिनी सिंह, डॉ नीरज धनकड़, डॉ अनीता के विशेष शिविर में आज प्रातः काल शारीरिक एवं मानसिक विसंगतियों को दूर करने के लिए योग तथा प्राणायाम प्रशिक्षण दिया गया । तत्पश्चात G 20 सम्मेलन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें g20 लोगो सहित 20 देशों के ध्वजो की पताका लहराते हुए स्वयं सेविकाओं ने रैली निकाली। दोपहर भोजन उपरांत बौद्धिक चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ पंकज कुमार एसोसिएट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान के थे उन्होंने- “वैश्विक परिदृश्य में बढ़़ता भारत का महत्व- G20 के विशेष संदर्भ में” विषय पर स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए जी-20 के महत्व उसकी विशेषताएं तथा भारत की बढ़ती लोकप्रियता पर अपने विचार संप्रेषित किये।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks