वरिष्ठ पत्रकार सलीम कुरैशी हुये सम्मानित

साबरी पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने साइंस प्रोजेक्ट पर किया धमाल स्टूडेंट ने किए रंगारंग कार्यक्रम साथ में डायरेक्टर नवनीत गुप्ता ने वाइ पे ऐप प्रीपेड स्मार्ट कार्ड के अभिभावक एवं छात्रों को बताएं इसके फायदे
बरेली कैंट, स्थित साबरी पब्लिक में रविवार को स्टूडेंटस लेड कांफ्रेंस का आयोजन हुआ जिसमें छात्र – छात्राओं ने विज्ञान, कम्पयूटर व क्राफ्ट के अनेक मॉडल पेश किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंधक डॉ. एमएच खान, वाई पे कंपनी के सीईओ डॉ. नवनीत गुप्ता, डॉ. नदीम खान विद्यालय के चेयरमैन साजिद खान, प्रधानाचार्य शाहनवाज खान व बड़ी तादात में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने ताइक्वांडो, योगा टिप्स व जूडो कराटे के करतब से अभिभावकों का मन मोह लिया कार्यक्रम के समापन दौर में विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के द्वारा बच्चों व अभिभावकों को प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान करने के अलावा विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद सलीम कुरैशी को (एस. पी. एस) मग, शॉल पहनाकर व वाई पे प्रीपेड स्मार्ट कीरिंग से सम्मानित किया गया