स्वास्थ्य विभाग की छापामारी अभियान से झौलाछाप हलकान

एटा ब्रेकिंग—–

स्वास्थ्य विभाग की छापामारी अभियान से झौलाछाप हलकान

तीन को नोटिस थमाते ही अन्य शटर गिराकर हुऐ रफूचक्कर

जनपद में अमर बेल की भांति बढ गये झौलाछाप क्लीनिकों की छटनी के लिऐ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के कडे तेवरों के चलते समूचे जिले में अवैध चिकित्सा व्यवयाय करने वालों की शामत आ गयी है !

पिछले सप्ताह से झोलाछाप के विरूद्द प्रारम्भ हुआ अभियान

छापामार अभियान शनै: शनै: परवान चढ रहा है !

आज गुरूवार को अवैध चिकित्सा व्यवसाय के नोडल डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार ने अपनी टीम के साथ ब्लॉक निधौलीकलां क्षेत्र के बरई रोड पिलुआ पर गुरूमाता गैस ऐजेन्सी के सामने फर्जी डा. अतुल कुमार व जिटौली तिराहा निधौलीकलां रोड पर डा. मेधेश का मां दुर्गा क्लीनिक एवं निधौलीकलां में डी.आर.सिहं पुत्र खरगी सिहं तथा ग्राम गठौरा पर देवेन्द्र कुमार के क्लीनिकों पर छापामार कार्यवाही करते हुऐ

नोटिस देकर एक सप्ताह में जबाब देने के निर्देश दिऐ है ! डा. सर्वेश कुमार ने बताया कि शीघ्र ही समूचे जिले में अवैध पैथलॉजियों व अवैध अस्पतालों पर बडी कार्यवाही की जाऐगी !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks