आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन के द्वारा दस सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा

आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन के द्वारा दस सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
दिव्यांग अधिनियम 2016 धरातल पर लागू किया जाए
सरकारी योजनाओं में हो रही दिव्यांगों की अनदेखी जिससे दिव्यांगों को प्रधानमंत्री आवास योजना में कर रहे प्रधान व सचिव मनमानी। जिससे दिव्यांगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है। शासन प्रशासन की समस्त योजनाओं के अंतर्गत व दिव्यांगो के आरक्षण के नियमानुसार जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों व ग्राम पंचायत भवनों,व पानी की टंकी पर दिव्यांगो को योग्यता के अनुसार नियुक्त किया जाए । सरकारी राशन की दुकान व शराब की दुकान का आवंटन दिव्यांगों को किया जाए। जिले के समस्त बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म व तहसील व ब्लॉको चिकित्सालय पर कैंटीन के आवंटन में दिव्यांगजन को दिया जाए ।
दिव्यांग जनों का बीपीएल राशनकार्ड बनाया जाए। दिव्यांगों को मनरेगा के तहत कार्य उपलब्ध कराया जाए। जिससे दिव्यांगजनों का भरण पोषण आसानी से हो सके ।
अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सिंह, राष्ट्रीय सचिव बिंदू मौर्या, कोषाध्यक्ष विजय पाल, गुड्डू, प्रदीप कुमार मौर्य, लक्ष्मी, कालंद्री, पूजा, अलका, हरिलाल, आदि पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks