बनारस से टूरिस्ट व्यवसाय को बन्द करने पर लगा हैं जिला प्रशासन।। प्रकाश जायसवाल

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से टूरिस्ट व्यवसाय को पूरी तरीके से खत्म करने पर लगा है जिला प्रशासन आज रासपा प्रवक्ता व बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महामंत्री प्रकाश जायसवाल ने कहा कि विगत कई वर्षों से टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर वैसे ही बदहाली की जिंदगी जी रहे थे जैसे तैसे अपने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को बचाएं रक्खा विगत कई दिनों से बाहर से आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों के लिए वाराणसी प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है वहीं पर अभी कुछ दिनों से वाराणसी प्रशासन द्वारा वाराणसी शहर के सारे सीमाओं को सील कर देना किसी भी टूरिस्ट वाहन को नहीं आने देना और अगर वाराणसी के अंतर्गत टूरिस्ट वाहन यात्रियों की सेवा देते हुए दिखाई दे रहे हैं तो उनको उठाकर सीज कर देना बंद कर देने का सिलसिला आए दिन होता आ रहा है जबकि हम टूरिस्ट वाहन स्वामी खुद ही अपने वाराणसी शहर की गरिमा एव संस्कृति को देखते हुए प्रशासन द्वारा निर्धारित समय के विपरीत अपने वाहनों का संचालन नहीं करते परंतु अगर अन्य शहर से आने वाले मार्ग एवं रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट से आने और जाने वाले मार्ग को सील कर दिया जा रहा हैं।।
मैं प्रकाश जायसवाल आप सभी के माध्यम से आदरणीय हमारे सांसद देश के प्रधानमंत्री एवं आदरणीय मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि अगर इस तरीके से टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट को वाराणसी सीमा के बाहर रोक दिया जाएगा तो जो देश के प्रधानमंत्री जी का टूरिस्ट व्यवसाय बढ़ाने का सपना है कहीं ना कहीं उसको खत्म करने जैसा प्रतीत हो रहा है और आए दिन पर्यटक को हो रही समस्या से वाराणसी में पर्यटको का आना ही बंद हो जायेगा जिससे हम वाराणसी के पर्यटन से संबंधित व्यवसाय भूखे मरने की स्थिति में आ जाएंगे।