
एटा,
सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र संचालित परिवार परामर्श केंद्र दिनांक 15/2/2023 को आपसी मतभेदों के कारण टूटने की कगार पर दो खड़े परिवारों को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
1:- वादी कौशर पुत्री इकराम निवासी मोहल्ला पठानान कस्बा व थाना जलेसर एटा।
प्रतिवादी मंसूर पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी आगरा रोड ईदगाह कॉलोनी भाजुददीन फैक्ट्री के सामने सादाबाद जिला हाथरस।
2:- वादी पूनम पुत्री राजकुमार निवासी जिन्हैरा थाना मिरहची जिला एटा
प्रतिवादी चंद्र प्रकाश पुत्र बाबूराम निवासी अण्डोली थाना हसायन जिला हाथरस।
आपसी मतभेदों के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए।
आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती,काउंसलर सचेंद्र गुप्ता,प्रीति आमोरिया पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश, पूजा मौजूद रहे।