संसदीय कार्य प्रणाली से छात्र-छात्राओं को अवगत कराना यूथ पार्लियामेंट का मकसद- प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी।

दिनांक 15 फरवरी को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के केंद्रीय कार्यालय स्थित डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी ने की। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रोफेसर त्यागी ने कहा कि संसदीय कार्य प्रणाली से छात्र-छात्राओं को अवगत कराना यूथ पार्लियामेंट का मकसद है यह काशी विद्यापीठ में पहली बार आयोजित की जा रही है और इसमें देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों ,स्कूल ,कॉलेजों से कुल 400 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं ।प्रेस वार्ता में पीआरओ तथा कार्यक्रम के संयोजक डॉ नवरत्न सिंह,डॉक्टर के के सिंह कुलानुशासक प्रोफेसर अमिता सिंह, डॉक्टर गोपाल यादव, डॉक्टर शैलेश कुमार ,श्री अंशुमान राणा ,अश्वनी कुमार, बृहस्पति राज पांडे ,प्रमोद मौर्य हरिओम तथा अन्य छात्र छात्राएं तथा मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks