बनारस में बुलंद हौसले हैं बदमाशों के प्रशासन के मुकदमे का कोई डर नहीं

बनारस में चालकों के निःशुल्क लग रहे हैं पर्दे को फिर से पैसे की मांग किया गया और मजदूर जो उस पर्देको लगा रहा था उसके साथ गाली गलौज की गई और हिम्मत देखिए जिस थाने में उन लोगों के ऊपर मुकदमे दर्ज हैं। इसी पर्दे पर कालिख पोतने एवं फाड़ने को लेकर सिगरा थाने में यूनियन चलाने वाले ईश्वर सिंह हरेंद्र गिरी आदि पर मुकदमा दर्ज है जिसकी विवेचना रोडवेज पुलिस चौकी के प्रभारी द्वारा किया जा रहा है।
फिर एक बार उसी थाना छेत्र में उक्त अराजक तत्वों द्वारा पर्दे को लगाने से मना करते हैं फिर गुंडा टैक्स की मांग की।
जानकारी के अनुसार जब उक्त लोगों ने पर्दा लेकर जबरन मजदूरों को पुलिस चौकी रोडवेज पर गए तो पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज न मजदूरों एवं चालकों के साथ न्याय करते हुए उक्त अराजकतत्व को तुरंत पुलिस चौकी से बाहर जाने का आदेश दिया
और कहा कि किसी भी चालक के ऊपर कभी भी दोबारा दबंगई करते नजर आए तो और कड़ी कार्रवाई होगी।
सूचना मिलने पर बीएमएफ परिवहन फोरम के जिला अध्यक्ष वहां तुरंत पहुंचे और रोडवेज चौकी प्रभारी का आभार व्यक्त किया।
और मजदूरों के साथ जाकर पर्दे को जिनके पर्दे फटे हुए थे उनके गाड़ियों पर लगवाया। अब सवाल उठ रहा है कि जब उस व्यक्ति पर एक कंपनी ने पहले से ही मुकदमा दर्ज कर रखा है तो फिर वही काम करने का साहस कैसे कर रहा हैं ऐसे लोगों पर ठोस कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे क्षेत्र में शांति का माहौल बना रहे ऐसे लोग जो गुंडागर्दी कर रहे हैं उसकी जांच कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
बीएमएफ परिवहन फोरम सभी कंपनियों से अपील कर रही है वह किसी यूनियन को बनारस में पैसा न दे वह जो देना है चालूको के लिए उनकी वर्दी बना कर दे उनके स्टैंड पर बोर्ड बनवा दें।
बी एम एफ परिवहन फोरम की राष्ट्रीय कोर कमेटी ने वाराणसी में चालको के लिए एक चालक राहत कोष ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन कराने का निर्णय लिया है यह कार्य फरवरी माह के अंत तक करने का निर्णय लिया गया है जिसमें वाराणसी के चालको के कल्याण के लिए धन राशि एकत्रित की जाएगी और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से भी जो भी धन राशि ली जाएगी उसी चालक राहत कल्याण कोष ट्रस्ट में आएगा और चालको के कल्याण के लिए खर्च किया जाएगा।
परिवहन फोरम जल्द चालक राहत कल्याण कोष को उसका एक खाता नंबर जारी करेगा आप लोग चालक राहत कोष में उस राशि को थे ताकि चालको के जरूरतों पर उसको इस्तेमाल किया जाए आज तक केवल चालको को सब लोगों ने लूटा है शोषण किया है न कोई चालक बोर्ड बना है
न किसी ने आज तक उनके लिए कोई चालक कोष बनाया है परिवहन फोरम चालक राहत कोष बना चुकी है बस चलती वह आपके लोगो के सामने होगा और अगर किसी ने किसी यूनियन को बनारस में पैसा देने का काम किया तो बीएमएफ परिवहन फोरम उसका विरोध करेगी।
निवेदक परिवहन फोरम की वाराणसी जिला एवं मंडल तथा प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी गण एवं समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारी गण।