एसटीएफ का छापा, ड्रग्स चरस सहित चार गिरफ्तार,

एसटीएफ का छापा, ड्रग्स चरस सहित चार गिरफ्तार, रिपोर्ट योगेश मुदगल

पांच लाख की चरस व ड्रग्स सहित चार तस्कर रंगेहाथ दबोचे

पांच लाख में बेचने की बात भी कबूली, अन्य की तलाश

चारों आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर भेजा है जेल

एटा,मिरहची, । बरेली एसटीएफ ने सटीक सूचना पर मिरहची क्षेत्र में साथियों संग दबिश दी। दबिश के दौरान एक किलो ड्रग्स, एक किलो चरस की सप्लाई करते हुए चार तस्करों को पकड़ा। जिन्हे मिरहची पुलिस के हवाले कर दिया है। बरामद ड्रग्स तथा चरस की कीमत लाखों रूपये की बताई जा रही है। पुलिस ने चारों को पकड़कर जेल भेजा है।

एसटीएफ बरेली फील्ड यूनिट के एसआई मोअज्जम अली खां अपनी टीम के साथ मिलकर कासगंज में इनामी अपराधी की तलाश में आएं थे। इसी दौरान सूचना मिली कि मिरहची क्षेत्र में ड्रग्स, चरस का कारोबार करने वाले तस्कर माल को सप्लाई करने जा रहे है। सटीक सूचना पर एसटीएम ने कासगंज रोड स्थित एक गोदाम के पास दबिश दी। चार तस्करों को मौके से पकड़ा। इनके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। पूछताछ में तस्करों ने अपने नाम विनोद कुमार निवासी आसेपुर, सुनहरी लाल निवासी कल्याणपुर मिरहची, लेखराज, विवेक निवासी नगला भूड जिला कासगंज बताया। इनके कब्जे से एक बाइक, नगदी, चार मोबाइल फोन अन्य सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस की मानें तो एक किलो चरस तथा एक किलो ड्रग्स बरामद हुआ है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आगरा के किसी तस्कर से तीन लाख में माल खरीदा था जिसे वह पांच लाख रूपये में बेंच देते। रेव पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करते है। एसएचओ मिरहची छतरपाल सिंह कहना है कि एसटीएफ ने मिरहची में कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को पकड़ा। जिन्हे जेल भेज दिया गया है।
रेव पार्टियों में करते थे सप्लाई

मिरहची। जांच में सामने आया है कि ड्रग्स को रेव पार्टियों में सप्लाई करते थे। ड्रग्स को युवा सबसे ज्यादा लेते थे। कम मात्रा में लेकर अधिक रूपये में बेंची जाती थी। कहां तक इनका कारोबार फैला है पुलिस इसकी भी जांच करेगी।

युवाओं में एक दम बढ़ा देता है नशा*

मिरहची। पुलिस की मानें तो चरस के साथ एक किलो ड्रग्स भी बरामद हुआ है। हालांकि शुरूआती जांच में ड्रग्य सिंथेटिक डेस्टमैथक सिटरमाइन बताया गया है। युवा सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते है इसका नशा करते हुए युवा उत्तेजक हो जाते है और अपनी धुन में खो जाते है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks