भारी विरोध के बीच भी युगलों ने मनाया वैलेंटाइन डे

भारी विरोध के बीच भी युगलों ने मनाया वैलेंटाइन डे, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । 14 फरवरी का दिन वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया। एक-दूसरे से प्रेम का इजहार करते हुए उपहार भेंट किए। वहीं होटल, रेस्टोरेंट, पार्कों आदि स्थानों पर मिलते-जुलते देखे गए। युगलों में वैलेंटाइन डे को लेकर काफी उत्साह रहा।

मंगलवार को वैलेंटाइन डे के साथ वैलेंटाइन वीक समाप्त हो गया। युगलों ने कहीं चोरी-छिपे तो कहीं खुलेआम मिलकर एक-दूसरे को गुलाब के फूल और विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट कर इस दिन की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही अधिकांश युगलों ने रेस्टोरेंट, होटल में पहुंच एक-दूसरे का साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद लिया। वहीं कुछ युगलों ने मार्ग, बाजार एवं पार्क आदि स्थानों पर पहुंच चोरी-छिपे मुलाकात कर प्रेम का इजाहार किया। दिनभर युवक-युवतियां एक-दूसरे को फोन कॉल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेज एवं पोस्ट के माध्यम से वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं देते रहे। इसके साथ ही कुछ युगलों ने लंबे रूटों पर जाकर धमाल मचाया।

शहीदों को याद कर किया वैलेंटाइन डे का बहिष्कार

मंगलवार को विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे का बहिष्कार करते हुए काला दिवस मनाया। इसके साथ ही शहर में घूमने वाले जोड़ों पर नजर बनाए रखी। संगठन जिला सहमंत्री शिवांग गुप्ता ने युवाओं को फिल्मों और अभिनीत फिल्मकारों से दूरी बनाने की संदेश हुए प्रभु श्रीराम, श्रीकृष्ण के चरित्रों एवं गीता, रामचरितमानस से सीख लेने की बात कही। उन्होंने वैलेंटाइन डे को पश्चिमी सभ्यता की उपज बताते हुए बहिष्कार किया। जिला सह संयोजक अनुभव गुप्ता, नगर संयोजक पवन कुमार, नगर मंत्री विहिप सौरभ सोलंकी के नेतृत्व में शहीद पार्क से हाथी गेट तक पैदल मार्च निकाल वैलेंटाइन डे का विरोध किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks