एक और नया थाना बनेगा, गुरुकुल हो सकता है नाम

एक और नया थाना बनेगा, गुरुकुल हो सकता है नाम, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। अगर सबकुछ सही रहा तो जिले में जल्द ही एक नया थाना बन सकता है। हाइवे और आबादी को देखते हुए कासगंज रोड़ पर नया थाना बन सकता है। नए थाना का नाम गुरूकुल थाना हो सकता है।

कासगंज रोड़ पर प्रशासन के पास जगह भी है। नया थाना बनाने को लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रक्रिया पूर्ण करने को सीओ, दो कोतवाल से भी रिपोर्ट मांगी गई है।

कासगंज रोड़ पर नया थाना बनने से कोतवाली देहात पुलिस को सबसे ज्यादा फायदा होगा। घटना होने एवं गश्त करने के लिए कोतवाली देहात पुलिस को शहर से होकर जाना पड़ता है। इनके लिए दूरी ज्यादा तय करनी पड़ती है। घटना होने पर देहात से पहले नगर पुलिस जल्द पहुंच जाती है। नए थाना को लेकर शहर से भी दो चौकियां जा सकती हैं। सिविल लाइंस चौकी, सुनहरी नगर, पटियाली चौकी का काफी हिस्सा नए थाना में जा सकता है। शहर कोतवाली को भी फायदा मिलेगा। विवेचनाओं का बोझ काफी कम होगा। शहर कोतवाली में सबसे ज्यादा एफआईआर दर्ज होती है। कासगंज रोड़ पर हाइवे निकलने, लगातार बढ़ती व्यापारिक गतिविधियों को देखते हुए नया थाना बनाने की उम्मीद भी बढ़ गई है।

पटियाली चौकी को थाना बनाने का था प्रस्ताव

बता दें कि तत्कालीन सरकार में पटियाली चौकी को थाना बनाने का प्रस्ताव था। थाना बनाने को लेकर शहर में पर्याप्त जगह न होने के कारण इसे थाना बनाने में दिक्कत आ रही थी। कासगंज रोड पर नया थाना बनाने की कवायद के बाद पटियाली चौकी को थाना नहीं बनाया जाएगा।

एक लाख की आबादी पर थाना बनाने का है प्रस्ताव*

बता दें कि शासन के नए नियमों के अनुसार एक लाख की आबादी पर एक थाना बनाया जा सकता है। नए नियमों को देखते हुए पटियाली चौकी के थाना बनाने की संभावना नहीं दिख रही थी।

नौ ग्राम पंचायत 23 गांव आते है कासगंज रोड पर

एरिया की बात की जाएं तो कासगंज रोड़ पर ही नौ ग्राम पंचायत आती है इसके साथ ही 23 गांव कासगंज रोड़ पर आते हैं। लगातार नई कालोनी भी कट रही है और कई कालोनियां बन चुकी हैं। शहर का भी हिस्सा जाने से एक नया थाना बन सकता है।

एक लाख की आबादी पर एक थाना बनाने का प्रस्ताव है। नए थाना बनाने को लेकर प्रक्रिया चल रही है। आबादी के साथ ही अन्य पहलु भी देखने पड़ेंगे। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

धनंजय सिंह कुशवाहा, एएसपी एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks