
जनपद कासगंज
पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र,अलीगढ़ श्री दीपक कुमार द्वारा थाना सोरों का किया गया औचक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, रजिस्टर व अन्य दस्तावेजों को चेक कर संबन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। कृपया अवगत कराना है कि आज दिनांक 14.02.2023 को पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र,अलीगढ़ श्री दीपक कुमार द्वारा थाना सोंरो का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सौरभ दीक्षित व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान भी मौजूद थे। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा आगंतुक रजिस्टर को चेक किया साथ ही हेल्प डेस्क कर्मचारी को निर्देशित किया किया कि आने वाले फरियादियों के साथ पुलिस मित्र की तरह व्यवहार किया जाए उनकी समस्या को सुनकर उसकी हर संभव मदद की जाए। इसी के साथ कार्यालय में सभी रजिस्टर को चेक किया गया। और जो भी खामियां देखने को मिली उनका सुधार करने के तथा दस्तावेजों को अद्यावधिक रखने व रख रखाव को दुरस्त रखने के निर्देश दिए गए। तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर, बैरक व बंदीगृह आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई दुरस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया।