
चाइल्ड लाइन ने सभी संस्थाओं के क्षमता वर्धन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन।
आज दिनांक 14 फरवरी 2023 को गांधी अध्ययन पीठ द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन परियोजना में जिले के शेल्टर होम संचालको चाइल्ड लाइन रेलवे चाइल्ड लाइन के काउंसलरों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन समिति कक्ष में किया गया कार्यशाला का उद्घाटन ई0 अशोक यादव सदस्य राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग लखनऊ एवं प्रोफ़ेसर अशोक कुमार मिश्रा निदेशक गांधी अध्ययन पीठ द्वारा किया गया ई0 अशोक यादव ने अपने उदबोधन में कहा कि देखरेख और जरूरतमंद बच्चों के लिए काउंसलिंग एक महत्वपूर्ण आयाम है और अगर सही काउंसलिंग किया जाए तो बच्चों को वापस उनके परिजनों तक पहुंचाना आसान हो जाता है। प्रोफ़ेसर अशोक कुमार मिश्र ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि बच्चों के लिए कार्य कर रही चाइल्ड लाइन एवं अन्य संस्थाओं का समय-समय पर क्षमता गोवर्धन कार्यक्रम होते रहते हैं और उसी क्रम में यह काउंसलिंग पर प्रशिक्षण किया जा रहा है। चाइल्ड लाइन ने आप सभी संस्थाओं के क्षमता वर्धन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया है और उम्मीद करते हैं कि कार्यशाला के बाद आपके कार्य की गुणवत्ता में और अधिक विकास होगा । डॉ दुर्गेश उपाध्याय असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा बाल मनोविज्ञान और काउंसलिंग के तरीकों एवं रिपोर्ट के बारे में विस्तार से सत्र लिया और उसके बारे में जानकारी प्रदान किया। संस्था से आए हुए प्रतिनिधियों ने कार्य में आने वाली समस्याओं के बारे में रिसोर्स पर्सन को अवगत कराया और उन्होंने उनका निदान किया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि श्री सुधाकर पांडे जिला प्रोबेशन अधिकारी वाराणसी ने संस्थाओं को यह बताया कि किस प्रकार कार्य क्षेत्र में अपने व्यक्तित्व का विकास करके हम काउंसलिंग कर बच्चों को वापस उनके घर पर भेजने में सहायक हो सकते हैं । अगर हमारे द्वारा काउंसलिंग सही तरीके से किया जाए और उसकी रिपोर्टिंग किया जाए तो बच्चों को वापस उनके घर भेजने में काफी मदद मिल सकती है । उन्होंने अपने अनुभवों का लाभ सभी उपस्थित प्रतिभागियों को बताया । सुश्री स्नेहा उपाध्याय अध्यक्ष बाल कल्याण समिति ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी प्रतिभागियों से कहा कि बच्चों की स्थिति के अनुसार कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन शिशिर श्रीवास्तव जिला परियोजना समन्वयक द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती निरुपमा सिंह बाल संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा किया गया कार्यक्रम में अस्मिता गुड़िया होप होम काशी अनाथालय एवं अन्य संस्थाओं के काउंसलर एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिभागियों द्वारा किया गया।