इन्सुली(सिंधुदुर्ग) से 2 करोड़ की शराब जब्त

इन्सुली(सिंधुदुर्ग) से 2 करोड़ की शराब जब्त
सिंधुदुर्ग
राज्य आबकारी विभाग की कुडाळ टीम ने अवैध रूप से गोवा निर्मित शराब को गोवा और मुंबई के बीच ले जाने वाले कंटेनरों के खिलाफ कार्रवाई की है l इसमें गोवा निर्मित शराब की 1 लाख 44 हजार बोतलें मिलीं। एक करोड़ 87 लाख 20 हजार रुपये मूल्य की शराब तथा 25 लाख रुपये मूल्य का कंटेनर एंव 12 हजार रुपये मूल्य का अन्य सामान जब्त किया गया l
कुडाळ टीम के पास गोवा निर्मित शराब की अवैध आवाजाही की विश्वसनीय जानकारी थी। इसलिए पिछले कुछ दिनों से वाहन पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम इन्सुली चेक प्वाइंट पर पहुंचने पर वाहन को निरीक्षण के लिए रोका गया l एमएच 12 एलटी 7617 की जब जांच की गई तो उसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।
संदिग्ध राजशेखर सोमशेखर पारगी (41, निवासी हुबली जिला धारवाड़), रहमतुल्लाह कासिम खान (41, निवासी कारवार) को उक्त अभियान में वाहन के साथ हिरासत में लिया गया है।
अधीक्षक डॉ. बी एच इंस्पेक्टर अमित पाडलकर ने इसे तड़वी के सीधे मार्गदर्शन में अंजाम दिया। इंस्पेक्टर संजय मोहिते, सब इंस्पेक्टर राहुल मोरे, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रमाकांत ठाकुर, कांस्टेबल एच. आर विशाल, आरक्षक शरद सालुंखे, चालक संदीप कदम। आगे की जांच इंस्पेक्टर अमित पाडलकर कर रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks