
( तीनों तहसीलों में सिलसिलेवार व्यापक स्तर पर होगी छापामार कार्यवाही )
एटा ! जिले भर में मकडजाल की भांति फैलकर प्रसूताओं को प्रसव के दौरान उनको समगंल हलक का निवाला समझकर झौलाछाप सर्जनों से सर्जरी कराकर उन्हें मौत के मुंह में धकेलने वाले अनगिनत प्रसूतिग्रहों व अस्पतालों को लेकर बदनामी झेलते हुऐ अब बेहद आक्रामक तेवर में आऐ स्वास्थ्य विभाग के मुखिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि जनहित के लिऐ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वन में विभागीय अधिकारियों के व्यस्त रहने के चलते अमर बेल की तरह फैले झौलाछाप लोगों पर जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने इस बार बडे स्तर पर कठोर कार्यवाही करने का निर्णय लिया है ! डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार से तीनो तहसीलों मे अधीनस्थ अधिकारियों के नेत्रत्व में सिलसिलेवार छापामार अभियान चलाया जाऐगा तथा आवश्यक्ता पडने पर स्वंय उनके नेत्रत्व में भी स्वास्थ्य विभाग की सशक्त टीम झौलाछाप अस्पतालों को नेस्तनाबूद करने का प्रयास करेगी ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने पंजीक्रत नर्सिगं होम तथा हॉस्पीटलों के संचालकों को भी सचेत किया है कि उनके यहां भी रेन्डम चैकिगं की जाऐगी तथा चिकित्सकों की मौजूदगी सहित अभिलेखीय रखरखाव का औचक निरीक्षंण किया जाऐगा ! त्रिटुपूर्ण स्वास्थ्य सेवाऐं मिलने पर विभागीय कार्यवाही के तहत नोटिस व पंजीयन के निरस्तीकरण की भी दन्डात्मक कार्यवाही की जाऐगी !