राष्ट्रीय परिवर्तन दल एवं यदुकुल पुर्नजागरण मिशन मिलकर लडेगें लोकसभा चुनाव — डी.पी. यादव

( युवा तुर्क नेता राजू आर्य के आवास पर गर्मजोशी से हुआ बाहुबलि डी.पी.यादव का अभिनदंन )
एटा ! गत दिवस जनपद की तहसील जलेसर क्षेत्र के एक गांव के अन्दर विवाह समारोह में शरीक होने जा रहे उत्तर प्रदेश सरकार के कद्दावर पूर्व काबीना मंत्री एवं राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष डी.पी. यादव अपने भारी भरकम काफिले के साथ मुख्यालय पर अपने पुराने वफादार शिष्य रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य के पी.ए.सी. रोड स्थिति आवास पर जब रूके तो उनके भव्य स्तर पर हुऐ अभिनदंन के बाद उनसे मुखातिब होते ही हमारे संवाददाता ने आगामी लोकसभा चुनाव एवं वर्तमान राजनैतिक परिद्रश्य को लेकर कुछ सवालात कर डाले तो उन्होने स्पष्ट तौर पर बे – हिचक अन्दाज में कहा कि नेताजी श्रद्देय मुलायम सिहं यादव महान व्यक्तित्व के ही स्वामी नहीं थे बल्कि उनके ह्रदय में किसानों मजदूरों व गरीबों की आत्मा बसती थी ! बाहुबलि पूर्व सांसद डी.पी. यादव ने आगे कहा कि वह एक आदर्शवान राजनेता थे तथा हम उनके आदर्शो को आज भी मानते है ! सपा की बडती हुई राजनैतिक ताकत एवं बिखरे हुऐ कुनबे में पुन: शामिल होकर अगले लोकसभा चुनाव में उतरकर एक दमदार मजबूत विपक्ष के सवाल पर उन्होने कहा कि मौजूदा वक्त में नेताजी के आदर्शो को देखकर सपा चल पा रही है कि नहीं इस विषय में वह ज्यादा कुछ नहीं कह सकते , परन्तु आगामी लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय परिवर्तन दल एवं यदुकुल पुर्नजागरण मिशन मिलकर एक सशक्त विपक्ष की भूमिका में अवश्य चुनावी दगंल में अपने वफादार कार्यकर्ताओं को विजय श्री का वरण करने के लिऐ उतारेगा ! डी.पी. यादव यहीं नहीं रूके बल्कि उन्होने साफगोई के साथ अपनी बात रखते हुऐ कहा कि यदुकुल पुर्नजागरण मिशन एवं राष्ट्रीय परिवर्तन दल दोनों ही मिलकर उत्तर प्रदेश में अपनी जमीनी ताकत मजबूत करने में लगे हैं ! तथा हम अपने उन लोगों को जो मुख्यधारा में रहकर सगंठन को ताकत देते रहे है , ऐसे वफादार लोगों को चुनाव के लिऐ तैयार करेगें ताकि समाज में फैली कुरीतियों व भ्रष्टाचार पर प्रहार करके बेरोजगारों व नौजवानो एवं महिलाओं व किसानों की बात की जा सके ! इस खास मौके पर बाहुबलि डी.पी.यादव ने राजू आर्य की अबोध पुत्री स्रष्टि के सर पर आशीर्वाद बतौर हाथ रखते
कहा कि यह प्यारी सी बेटी मेरी नातिन है तथा अपने माता पिता के आर्य समाजी संस्कारों में पलकर एक दिन इस देश की कर्णधार बनेगी ! डी.पी. यादव के आगमन पर राजू आर्य के आवास पर राष्ट्रीय परिवर्तन दल व यदुकुल पुर्नजागरण मिशन सहित भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के सैकडों लोगों ने उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks