किसान आयोग की मांग को लेकर इमलिया पर भारतीय किसान यूनियन भानु का आंदोलन शुरु

भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ठाकुर भानु प्रताप सिंह के आवाहन पर केंद्र सरकार से किसान आयोग की मांग को लेकर आगरा रोड स्थित यूनियन के प्रदेश कार्यालय ग्राम नगला इमलिया पर अनिश्चितकालीन आंदोलन का बिगुल बजा दिया गया है। धरना प्रदर्शन से पूर्व विधि विधान सहित हवन यज्ञ में भारी तादाद में पधारे किसानों द्वारा आदि शक्तिस्वरूप समस्त देवी देवताओं का आवाहन करने से विशेष मंत्रों की आहुतियां दी गई।
शांति व्यवस्था काम रखने हेतु लगभग आधा दर्जन जिलों का भारी पुलिस तथा पीएसी बल मौके पर लगा हुआ है एक तरफ जहां किसानों द्वारा अपने आंदोलन को सफल बनाने हेतु यज्ञ किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर 1 दिन पूर्व धरना स्थल पर पहुंचे समस्त क्रषकों को भोज कराया जा रहा है। अनशन स्थल पर हजारों किसानों की उपस्थिति हो चुकी है और भीड़ का दबाव दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, अब कुछ समय के उपरांत ही माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं। यज्ञ संपन्न कराने की धार्मिक प्रक्रिया को यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप द्वारा पूर्ण कराया गया है।
इस वक्त मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के अलावा विशन पाल सिंह चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार राजू आर्य राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर फरहान फारुख प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव, सत्येंद्र सिंह नेताजी,मानवेन्द्र सिंह चौहान युवा प्रेदेश उपाध्यक्ष, विपिन यादव प्रधान प्रदेश सचिव, राकेश यादव, मनोज प्रधान, मोनू चौहान, शौर्य प्रताप सिंह यीशु जिला संगठन मंत्री एटा, हर्षित चौहान जिला मीडिया प्रभारी, केके यादव मंडल उपाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा, अजय चौहान, वीरेन्द्र सिंह सिसोदिया, कोशल, राहुल, मुकेश, अंकित, रामकुमार,बबलू,सहित एटा के सैकड़ों अन्य पदाधिकारी वह कार्यकर्ता एवं बाहरी जनपदों से आये हजारों लोग मौजूद हैं।