
सस्ती दवाएं लेनी हों तो जाइए जन औषधि केंद्र
एटा,अगर आप किसी रोग से पीड़ित हैं तो आपको सस्ती दवाइयां उपलब्ध हैं। यहां हर रोग की दवाइयां मौजूद हैं। यह दवाइयां जिला अस्पताल परिसर में पीएम जन औषधि केंद्र पर आप ले सकते हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक भी इस केंद्र के लिए दवाइयां लिखते हैं। जिससे मरीजों को बहुत कम रेट पर दवाइयां मिल सकें।
केंद्र सरकार ने भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र संचालित है, लेकिन इसके बारे में काफी लोगों को जानकारी नहीं है। जबकि यह केंद्र बीमार लोगों को बहुत सस्ते रेट में दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए चलाया गया है। इसके संचालक पवन कुमार का कहना है कि, अभी तक जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदार ही यहां से दवाइयां लेते हैं, लेकिन शहर के अन्य लोगों को इसकी जानकारी नहीं होने से यहां कम लोग ही दवाइयां लेने आते हैं।