पंचायत सहायिका से प्रधानपति ने कीं अश्लील बातें, रिपोर्ट दर्ज

पंचायत सहायिका से प्रधानपति ने कीं अश्लील बातें, रिपोर्ट दर्ज

एटा,जैथरा, । पंचायत सहायिका ने प्रधानपति पर अश्लील बातें करने एवं पीड़िता व उसके पिता पर तमंचा दिखाकर हमला कर घायल करने आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना जैथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना जैथरा के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पंचायत सहायिका पद पर तैनात है। आरोप है कि ग्राम प्रधान के पति उन पर गलत नजर रखते हैं और अश्लील हरकतें करते हैं। प्रधान सचिवालय पर नहीं आती है। पति व घरवाले आते हैं। इसकी शिकायत डीएम, जिला पंचायत अधिकारी से कर चुकी है। सात फरवरी को बैठक हो रही थी। बैठक से पंचायत सेक्रेटरी को भगा दिया। आरोप है कि अतुल कुमार, पिता राजपूत, चाचा, ताऊ सचिवालय आए और हमला कर दिया। पिता पर मारने की नीयत से तमंचा तान दिया। पीड़िता को गलत नीयत से पकड़ लिया। प्रधानपति ग्राम पंचायत खवां जैथरा अतुल कुमार ने बताया कि अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर कराने को दबाव बना रही थी। इंकार करने पर झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है साथ ही वह उनके कार्य से संतुष्ट नहीं थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks