शादी का झांसा देकर पीएसी जवान ने बनाए अवैध संबंध

शादी का झांसा देकर पीएसी जवान ने बनाए अवैध संबंध
एटा,
शादी का झांसा देकर पीएसी जवान ने युवती का एक होटल में ले गया। वहां अवैध संबंध बनाए। अब शादी से इनकार कर दिया। कई बार कहने के बाद भी न मानने पर पीड़िता ने थाना जैथरा में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना जैथरा क्षेत्र निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कॉलेज आते-जाते समय सचिन निवासी मोहल्ला शास्त्रत्त्ीनगर जैथरा से मुलाकात हुई। कई साल तक मिलते रहे। पीड़िता के अनुसार सचिन पीएसी में है और कानपुर में तैनात बताया जा रहा है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा दिया और कहा कि बालिग होने पर शादी कर लेंगे। पीड़िता उसकी बातों में आ गई। शादी के लिए कहने पर 12 जनवरी को सचिन युवती को कोर्ट मैरिज करने के बहाने मैनपुरी ले गया। एक होटल में ले जाकर अवैध संबंध बनाए। अगले दिन जैथरा में छोड़कर चला गया। अब आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर जैथरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

● कोर्ट मैरिज करने के बहाने ले गया मैनपुरी, वहां बनाए संबंध

●थाना जैथरा के एक मोहल्ला का मामला, दर्ज कराई रिपोर्ट

उच्च अधिकारियों के आदेश पर पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। जांच के बाद ही सबकुछ स्पष्ट हो सकेगा।

  • रामेंद्र शुक्ला, एसएचओ जैथरा

जैथरा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks