
किशोर की हत्या के मामले में की गई कई संदिग्धों से पूछताछ
एटा। किशोर की हत्या के बाद फेंके गए शव के मामले में कई संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। संदिग्धों से कोई खास सबूत हाथ नहीं लगा है। पुलिस सीडीआर के जरिए सबूत तलाशने में जुटी है।
बता दें कि आठ फरवरी को गुरुकुल स्थित खंडर में एक किशोर का शव मिला था। गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फेंका गया था। शव की शिनाख्त विवेक पुत्र राजेश निवासी कुंवरपुर रिजोर के रूप में हुई थी। भाई हवलदार ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। खुलासे को स्पेशल टीमें भी लगी हुई हैं। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा का कहना है कि खुलासे को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।