11-12 फरवरी को बनारस लिट् फेस्ट : काशी साहित्य-कला उत्सव एवं गोमती देवी स्मृति समारोह

11-12 फरवरी को बनारस लिट् फेस्ट : काशी साहित्य-कला उत्सव एवं गोमती देवी स्मृति समारोह ।

  • ‘गोमती देवी उत्कृष्टता सम्मान’ एवं ‘नव भारत सर्जक सम्मान’ से सम्मानित होंगी प्रमुख हस्तियाँ

वाराणसी। नव भारत निर्माण समिति’, वाराणसी ग्रामीण विकास, समाज कार्य, महिला सशक्तीकरण,शिक्षा,साहित्य-कला-संस्कृति के सरोकारों को समर्पित स्वयंसेवी संस्था के तत्वावधान में 11-12 फरवरी को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के स्वतंत्रता भवन सभागार में पहली बार विधिवत रूप से “बनारस लिट् फेस्ट : काशी साहित्य-कला उत्सव” आयोजित किया जा रहा है।
नव भारत निर्माण समिति के सचिव बृजेश सिंह ने बताया कि दो दिनी उत्सव में भाषा-समाज-शिक्षा-साहित्य-कला-
संस्कृति जगत के विविध विधाओं, अनुशासनों के अनेक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दिग्गज भागीदारी करेंगे।
कविता , कहानी, उपन्यास, नाटक, आलोचना, मीडिया, संगीत, सिनेमा, शिक्षा, समाज आदि क्षेत्र के महत्त्वपूर्ण दिग्गज अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। उस पर बात करेंगे। विचार रखेंगे।
साथ ही, स्त्री सशक्तिकरण, समाज-सरोकार एवं स्वाभिमान की प्रतीक धर्मपरायणा समाजसेविका स्व. गोमती देवी जी (1942-1982) के आदर्शों और उनके स्वप्नदर्शी उम्मीदों की स्मृति को संजोए रखने के लिए ‘गोमती देवी स्मृति समारोह’ आयोजित किया जा रहा है। इस महत्त्वपूर्ण आयोजन में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों और विधाओं के चयनित 7 मूर्द्धन्य लोगों के योगदानों, उपलब्धियों को ‘गोमती देवी उत्कृष्टता पुरस्कार’ एवं 11 विभूतियों, जिन्होंने स्थानीय, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाज-राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया है, को “नव भारत सर्जक सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।
बीएसएफ के पूर्व महानिदेशक , उत्तर प्रदेश तथा असम के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) पद्मश्री श्री प्रकाश सिंह , प्रख्यात अकादमिक एवं वैज्ञानिक, बिट्स ( पिलानी ) के पूर्व निदेशक डॉ. आर एन साहा, प्रख्यात पार्श्व गायिका पूर्णिमा श्रेष्ठा आदि को ‘गोमती देवी उत्कृष्टता पुरस्कार-सम्मान’ से सम्मनित किया जाएगा।
समाज व राष्ट्र निर्माण में अपने हिस्से का योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को ‘नव भारत सर्जक सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।
प्रख्यात चिकित्सक डॉ. ए. के. टण्डन, समाजसेवी श्री राज खन्ना (लंदन), नवोन्मेषी उद्यमी श्री अरुण अग्रवाल,कवि-साहित्यकार गणेश गंभीर, सुप्रसिद्ध गायक अनिल प्रशांत शमादर, समाजसेवी श्री नित्यानंद तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार आर पी सिंह आदि को नव भारत सर्जक सम्मान से विभूषित किया जाएगा।

काशी साहित्य-कला उत्सव में कविता, ग़ज़ल, शायरी, कहानी, नाटक, फ़िल्म, संगीत, समाज, संस्कृति अनेक विधाओं की प्रस्तुतियाँ होंगी।प्रख्यात शास्त्रीय गायक पद्मभूषण पंडित साजन मिश्र,लोकप्रिय कवि पद्मश्री अशोक चक्रधर, प्रख्यात लेखक-चिंतक डॉ.पुरुषोत्तम अग्रवाल, साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता कवि-लेखक-समाजवैज्ञानिक बद्री नारायण,संगीतज्ञ पद्मश्री राजेश्वर आचार्य, लोक कलाकार पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव, सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका पूर्णिमा श्रेष्ठ, केका घोषाल, प्रसिद्ध गायक प्रशांत अनिल शामदार, युवा गायिका मैथिली ठाकुर, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी से पुरस्कृत प्रतिभाशाली नवोदित लोक गायिका विदुषी वर्मा,
मशहूर शायर शारीक़ कैफ़ी, मदन मोहन दानिश, प्रो. रहमान मुसव्विर, वसीम नादिर, अमीर इमाम, सुप्रसिद्ध कवि-गीतकार बुद्धिनाथ मिश्र, चर्चित नाट्य एवं फ़िल्म समीक्षक, लेखक अजित राय, प्रसिद्ध सिनेमा-थिएटर कलाकार रघुवीर यादव, निर्माता, अभिनेता फैसल मलिक, वरिष्ठ लेखिका नीरजा माधव, अपनी ‘स्टोरीबाजी’ के लिए प्रसिद्ध युवा लेखक, संवाद एवं पटकथा लेखक दिव्य प्रकाश दुबे, चर्चित कवि-नाट्यनिर्देशक व्योमेश शुक्ल, वरिष्ठ फिल्मकार राहुल श्रीवास्तव, प्रसिद्ध ब्लॉगर, मीडिया विशेषज्ञ, लेखक विनीत कुमार, वरिष्ठ साहित्यकार त्रिलोकनाथ पांडेय, भोजपुरी के लोकप्रिय कवि प्रकाश उदय, लोकप्रिय कवयित्री सपना मूलचंदानी ,
वरिष्ठ कवयित्री-लेखिका सुमन केसरी, शायरा अंकिता सिंह, डॉ. भावना श्रीवास्तव , युवा कथाकार शुभम नेगी, कवि अभिषेक तिवारी, रितेश राजवाड़ा आदि सहित साहित्य-कला-संगीत-संस्कृति की दुनिया के और अनेक पीढ़ियों के अन्य कई मूर्द्धन्य साहित्यकार एवं कलाकार-संस्कृतिकर्मी इसमें शामिल होंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks