
एटा,आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा एटा कचहरी रोड पर अदानी समूह मैं भारतीय स्टेट बैंक व भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा किए गए निवेश जिस कारण से करोड़ों खाताधारकों का धन खतरे में गया है उसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया
धरना को संबोधित करते हुए एटा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गंगा साहय लोधी ने कहा कि हमारी मांग है सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या एक संयुक्त संसदीय समिति जेपीसी के तहत हिंडनवग रिसर्च रिपोर्ट की बिस्तार से निष्पक्ष जांच की जाए
एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा आम भारतीय की कीमत पर अपने करीबी दोस्तों और चुनिंदा अरबपतियों को फायदा पहुंचाने की मोदी सरकार की नीति से पूरा देश खासकर मध्यवर्ग चिंतित है मोदी सरकार द्वारा अदानी समूह में एलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेनदेन और निवेश ने भारत के निवेश को एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी धारकों और एसबीआई के 45 करोड़ खाताधारकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है
संगठन के उपाध्यक्ष पीसीसी सदस्य ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा एलआईसी एसबीआई और अन्य राष्ट्रीय कृत बैंकों के जबरदस्त निवेश पर संसद में चर्चा की जानी चाहिए और निवेशकों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए
धरना प्रदर्शन में
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव इंजीनियर सुरेंद्र कश्यप, महारेरा विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी तारा राजपूत,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश वर्मा, पीसीसी सदस्य नैना शर्मा, आशू यादव, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष चंद्रकांत गांधी जिला उपाध्यक्ष राम कुमार सक्सेना रियाज अब्बास रवि कुमार चक राजबहादुर शाक्य मिथिलेश कुमारी वेद प्रकाश एडवोकेट पूर्व सभासद सुभाष सागर डॉ सुरेंद्र सविता हरचंद रावत शहर महासचिव फैजल हसन खान सुनील राजपूत मुकेश बघेल रजत यादव हीरा पाराशर आदि लोग उपस्थित थे