प्रभारी निरीक्षक से मिले पीढ़ित को न्याय दिलाने हेतु एफआईआर दर्ज कराई

अलीगढ़, दुष्यंत राजपूत पुत्र स्व श्री राजवीर सिंह निवासी नई आबादी कुंजलपुर बन्ना देवी जिला अलीगढ़ ,मीरा देवी पत्नी श्री डिप्टी सिंह निवासी लक्षिमपर की मेलरोज बाई पास स्थित दुकान में देव फुटवियर के नाम से जूते चप्पल की दुकान चलाता है। 01 फरवरी को दुकान मालिक ने उसके दुकान के ताले काटकर अपने ताले डाल दिए।
जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो वहां पहले से उपस्थित लोगों मीरा देवी, उसके पति डिप्टी सिंह ,प्रेमवती तथा अन्य हथियारों से लैस लोगों ने घात लगाकर बैठे थे। जब उनसे पूछा तो वे लोग दुकान के पीछे खीच ले गए जान से मारने की कोशिश में उस पर उपरोक्त 8 से 10 लोगों ने जान लेवा हमला किया।।
प्रार्थी घटना के बाद से ही थाने चौकियों के चक्कर लगा रहा है। लेकिन पीड़ित की रिपोर्ट नही लिखी जा रही थी ।।जबकि पीढ़ित ने साक्ष्य में रात्रि 01 बजे की घटना जो सीसीटीवी में कैद है,उसे भी प्रस्तुत किया है। रात्रि में 1 बजे सीसीटीवी कैमरे पर कपड़ा डालकर घटना को अंजाम दिया गया है।
आज पीढ़ित को न्याय दिलाने के लिए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप गंगा जी वह संगठन मंत्री हरिकिशन अग्रवाल जी अपने जिले व मंडलों की कार्यकारिणी के साथ रोरावर थाने पहुंचकर पीड़ित को न्याय दिलाने और उसकी एफ आई आर दर्ज कराने के लिए रोरावर प्रभारी निरीक्षक से मिले पीढ़ित को न्याय दिलाने हेतु एफआईआर दर्ज कराई। जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा, संगठन मंत्री हरि किशन जी के साथ युवा जिलाध्यक्ष , मेलारोज मंडल के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, महामंत्री युवराज गौतम, पुष्पेंद्र , राहुल शर्मा ,रामकुमार,धर्मवीर,संजय ,गोपाल, आदि सहित भारी संख्या में व्यापार संगठन के लोग मौजूद रहे।।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks