बैठक वाराणसी में ऑटो चालक एवं ई-रिक्शा चालक सम्मेलन करने का लिया गया निर्णय

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के विभागीय संगठन परिवहन फोरम के परिवहन मीडिया अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक वाराणसी के शास्त्री घाट पर वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसका संचालन वाराणसी जिलाध्यक्ष कमलाकांत सिंह उर्फ गुड्डू जी ने किया।

बैठक वाराणसी में ऑटो चालक एवं ई-रिक्शा चालक सम्मेलन करने का लिया गया निर्णय।

वाराणसी ब्यूरो -भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम वाराणसी की
बैठक हुई सम्पन्न। बैठक में मुख्य अतिथि भारतीय मीडिया फाउंडेशन जनरल राष्ट्रीय कोर कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सदस्यता मैनेजमेंट प्रभारी एवं राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र निर्मल राष्ट्र के वाराणसी जिला डिप्टी ब्यूरो चीफ अजय सेठ जी एवं दिल्ली से भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम के राष्ट्रीय महासचिव गिरजा शंकर शुक्ला जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम के राष्ट्रीय महासचिव श्री गिरजा शंकर शुक्ला ने कहा कि वाराणसी के चालकों के लिए वर्दी की व्यवस्था उनका एक्सीडेंटल बीमा कराने और माननीय प्रधानमंत्री महोदय के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को प्रदूषण मुफ्त कराने का प्रयास करूंगा और चालकों के लिए 24 घंटे मदद के लिए हम तैयार रहेंगे उन्होंने कहा कि वाराणसी के परिवहन चालको की समस्याओं लेकर भारतीय मीडिया फाउंडेशन दिल्ली के मीडिया अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही केंद्र सरकार से मिलकर पत्रक सौपेगा।
कार्यक्रम में उनका स्वागत एवं सम्मान पत्र देकर राष्ट्रीय जनरल कोर कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सेठ ने किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय जी ने
वाराणसी महानगर बसों पर गंभीर सवाल उठाए और उन्होंने कहा कि महानगर बसों को भी सिटी के अंदर तक ही चलने की इजाजत मिलनी चाहिए ताकि बाहर की परमिट की गाड़ियों को सवारी मिल सके और वह शहर में न आएं इसके लिए आरटीओ महोदय से बात करने की भी निर्णय लिया गया बैठक में जिला अध्यक्ष कमलाकांत सिंह गुड्डू ने कहा कि हर हाल में ड्राइवरों का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का काम किया जाएगा चालकों के पास अगर कुछ पैसा कम है या पैसा नहीं है उनका भी परिवहन फोरम लाइसेंस बनवाने में मदद करेगी।
अंत में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुबेर खान बागी ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम के परिवहन मीडिया अधिकारियों द्वारा ऑटो एवं ई -रिक्शा चालकों के ऊपर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे हैं यह संघर्ष जारी रहेगा
उन्होंने कहा कि परिवहन फोरम का गठन समस्त चालकों को एक मंच पर संगठित करने के लिए किया गया है उन्होंने कहा कि हम सभी चालक गण संगठित होकर अपने ऊपर हो रहे भ्रष्टाचार ,अत्याचार के खिलाफ लगातार संघर्ष करते रहेंगे जब तक कि हम लोगों को न्याय न मिल जाएं।
उन्होंने बताया कि कुछ फिरका परस्त लोग हैं जो आपके एकता और अखंडता को तोड़ कर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं।
ऐसे लोगों का अब पर्दाफाश होने लगा है जो चालकों के हक अधिकार पर डाका डालने का कार्य करते हैं आप अच्छा काम करेंगे तो आप पर आरोप लगेंगे और पूरी तरह अपने पदाधिकारियों को संयम होकर गुस्से को कंट्रोल करके किसी भी परिस्थिति में आपको अपने अधिकारों को लेकर लगातार संघर्ष करते रहने का संकल्प लेना होगा।
और सबसे पहले हमें बनारस में जो सबसे बड़ी समस्या है ऑटो स्टैंड की और ड्राइवरी लाइसेंस की इन समस्याओं पर हम लोगों को बेहतर तरीके से काम करने की जरूरत है जो भी पदाधिकारी चालकों के बीच में जाएं तो एक रजिस्टर और एक कलम जरूर लेकर जाएं और वहां पर उपस्थित चालकों का नाम मोबाइल नंबर एवं उनकी समस्या को दर्ज करें।
उन्होंने कहा कि चालकों की समस्याओं को विधिपूर्वक लिखित रूप से जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों आरटीओ कार्यालय एवं यातायात विभाग को अवगत कराया जाएगा।
बैठक में भारतीय मीडिया फाउंडेशन जनरल राष्ट्रीय कोर कमेटी की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सेठ जी ने समस्त परिवहन मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा हैं भारतीय मीडिया फाऊंडेशन का नारा है सशक्त मीडिया भ्रष्टाचार मुक्त भारत एवं सशक्त मीडिया समृद्ध भारत का नव निर्माण करना इसके साथ साथ देश के प्रत्येक नागरिकों के अधिकार सम्मान सुरक्षा को अपने न्यूज़ चैनल एवं समाचार पत्रों के माध्यम से उनकी आवाज को बुलंद करना उन्होंने बताया कि संपूर्ण भारत में विभागीय संगठन परिवहन फोरम का गठन किया जा रहा है जिसके माध्यम से लगातार चालकों के ऊपर हो रहे शोषण अत्याचार एवं परिवहन क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का कार्य किया जा रहा है यह संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार एवं राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य जी राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी समस्त मीडिया अधिकारियों के नेतृत्व में अपने पत्रकारिता धर्म का पालन करते हुए मीडिया के मंच पर लगातार लोगों की आवाज उठाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समाचार पत्र, पत्रिकाओं, न्यूज़ चैनलों के प्रसारण एवं प्रकाशन के कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले एवं पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को गाली देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी ऐसे लोगों को लीगल नोटिस भेजकर अदालत में तलब भी कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के तत्वाधान में मई एवं अप्रैल माह तक देश की राजधानी दिल्ली में एक महासम्मेलन के आयोजन की रणनीति बनाई गई है जिसमें देश के समस्त पत्रकार बंधुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ता बंधुओं सैनिक मीडिया अधिकारियों एवं परिवहन मीडिया अधिकारियों एवं समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के मीडिया अधिकारियों पत्रकार बंधुओं को भारी तादाद में आमंत्रित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कई वरिष्ठ परिवहन विभाग के अधिकारियों सहित समस्त मीडिया के अधिकारियों सहित सरकार के परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों केन्द्र सरकार के प्रतिनिधि को भी आमंत्रित करने की योजना बनाई गई है।
इसकी तैयारी भी जोर से की जा रही है।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम के समस्त सदस्य गण अपने संगठन को मजबूत करने के कार्य में लगे परिवहन कर्मियों एवं चालकों की समस्याओं को जिला प्रशासन से लेकर राज्य सरकार तक लिखित रूप से अवगत कराने का कार्य करें।
उन्होंने कहा कि परिवहन फोरम के साथी गण चालक कल्याण बोर्ड बनाने एवं चालक राहत कोष बनाने की अपनी मांग को लगातार सरकार के समक्ष रखें उन्होंने बताया कि चालकों के कल्याण के लिए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी भी काफी गंभीर है आपको न्याय अवश्य मिलेगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही वाराणसी के चालकों का एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें आरटीओ के वरिष्ठ अधिकारी गण एवं परिवहन क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों सहित राज्य सरकार के प्रतिनिधि गणों एवं महानगर के पार्षदों एवं क्षेत्रीय विधायक को बतौर अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks