वाराणसी में 34 राज्यों के बीच होगी खिताबी भिड़ंत।

लंबे अर्से के बाद प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पहली बार देशभर के युवा हैंडबॉल खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे वाराणसी को 51वा राष्ट्रीय सेमिनार महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन 15 मार्च से 19 मार्च 2023 तक होगा हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जाने वाली इस टूर्नामेंट में देश के 34 राज्य आंध्र प्रदेश अरुणाचल प्रदेश असम बिहार छत्तीसगढ़ गोवा गुजरात हरियाणा हिमाचल प्रदेश झारखंड कर्नाटक केरल मध्य प्रदेश महाराष्ट्र मणिपुर मेघालय मिजोरम नागालैंड उड़ीसा पंजाब राजस्थान सिक्किम तमिलनाडु तेलंगाना त्रिपुरा उत्तराखंड उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल अंडमान निकोबार चंडीगढ़ जम्मू कश्मीर लद्दाख पांडुचेरी लक्ष्यदीप की टीम ज़ोर आजमाइश करेगी इस प्रतियोगिता के सभी मुकाबले वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर लोहता के प्रांगण में होंगे।
इस संदर्भ में एक प्रेस वार्ता दिनांक 5/2/2023 दिन रविवार को हुई जिसमें जानकारी देते हुए यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉक्टर आनंदेश्वर पांडे ने बताया कि इस चैंपियनशिप की मेजबानी काफी समय बाद यूपी को मिली और यूपी ने मेजबानी वाराणसी को दी है इसके सफल आयोजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं उन्होंने बताया कि हमारे लिए बड़े गर्व की बात यह है की राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता चैंपियनशिप का आयोजन प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होने जा रहा है जिसकी अध्यक्षता डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं मुख्य संरक्षक की भूमिका में श्रीमती अस्मिता चंद प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा बीजेपी उत्तर प्रदेश की देखरेख में होगी।
लीग कम नॉक आउट के आधार पर होने वाली चैंपियनशिप में कई राज्यों की टीम अपना दमखम दिखाएंगे इस अवसर पर अमित पांडे अध्यक्ष वाराणसी हैंडबॉल संघ ने कहा है कि खिलाड़ियों को ठहरने की व्यवस्था वाराणसी पब्लिक स्कूल कराकर पूर्णता के प्रांगण की जाएगी इस अवसर पर सचिव शम्स तबरेज शैंपू उपाध्यक्ष उपमा पांडे विनीता सिंह विभव सिंह कोषाध्यक्ष राधे कांत शुक्ला व विद्यालय की प्रधानाचार्य उप प्रधानाचार्य समन्वयक एवं समस्त एवं समस्त खेल प्रशिक्षक मौजूद थे।