8 फरवरी को अलीगंज मे प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकम को लेकर सफल बनाने के लिए बैठक

एटा,8 फरवरी को अलीगंज मे प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकम को लेकर सफल बनाने के लिए बैठक।
कार्यक्रम मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों का सम्मान एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनो का सम्मान किया जायेगा
अलीगंज एटा आज जिला कांग्रेस कमेटी एटा की आवश्यक बैठक एलटीसी फार्म हाउस अलीगंज पर हुई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी एवं संचालन ठाकुर अनिल सोलंकी सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने किया । कार्यक्रम में एलटीसी फार्म हाउस पर दिनांक 8 फरवरी को माननीय प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी जी के आगमन को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा कार्यक्रम संयोजक पूर्व सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी रमेश वर्मा जी के निवास पर इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी जी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के उपलक्ष में दिनांक 8 फरवरी को हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में एलटीसी फार्म हाउस अलीगंज पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत किया जाएगा जिसमें कांग्रेस पार्टी की तरफ से स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके परिजनों का स्वागत समारोह स्वागत सम्मान किया जाएगा और साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ जनो भी सम्मान किया जाएगा एवं कांग्रेस पार्टी में जो लोग शामिल होंगे उनका भी सम्मान किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रत्याशी अलीगंज सुभाष वर्मा ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा की सभी कांग्रेस जन कार्यक्रम की सफलता को लेकर जुड़ जाएं।
ब्लॉक अध्यक्ष अलीगंज गुलाम मुस्तफा ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों से अपील की कि कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को लेकर आएं।
नगर अध्यक्ष अलीगंज जितेंद्र नाथ सक्सेना एडवोकेट ने, मिथलेश कांग्रेस नेत्री ने कहा की नगर पालिका परिषद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं वह पूरी ताकत के साथ पार्टी के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाएं।
डॉ योगेश यादव जिला महासचिव, केशव सिन्हा एडवोकेट पूर्व नगर अध्यक्ष, संजय वर्मा, अरविंद सोनी, राजबहादुर शाक्य ने कहा की सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएंगे और 2024 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। जनता महगाई ,बेरोजगारी से परेशान है।
कार्यक्रम संयोजक पूर्व सदस्य पीसीसी रमेश वर्मा जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी एक जात धर्म की पार्टी नहीं है सभी को साथ लेकर चलती है और सभी का स्वागत है कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए समस्त कांग्रेस जन पूरी ताकत से कार्यक्रम में जुड़ जाएं।
राम कुमार सक्सेना जिला उपाध्यक्ष प्रशासन ने कहा कि कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी जनो एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का स्वागत किया जाएगा।
अब्दुल रज्जाक , कुलदीप पांडे हरिओम पचौरी, आसिफ अली, डॉक्टर सुरेश चंद दुबे पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अलीगंज, मिथलेश पूर्व जिला सचिव ,पवन पांडे ,विमल पांडे ,राजेश यादव ,अरविंद सिंह , अमरपाल सिंह वर्मा,सुशील वर्मा ,रजनीश दुवे, आदि लोग उपस्थित थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks