राशन वितरण में बहुत बड़ा घोटाला नही ले रहे विभाग के उच्च अधिकारी संज्ञान

राशन वितरण में बहुत बड़ा घोटाला नही ले रहे विभाग के उच्च अधिकारी संज्ञान
एटा समाचार
जहां प्रदेश सरकार भ्र्ष्टाचार मुक्त प्रदेश चाहती हे वही पर सरकार के मुनाइंदे प्रदेश सरकार की धज्जिया उड़ाने मे लगे हुए है ओर अपनी जेव भरने मे कोई कोर कसर नही छोड़ रहे है !
सूत्रों से मिली जानकारी से जितने भी राशन डीलर है उनके माध्यम से राशन कार्ड धारको को राशन दिया जाता है लेकिन कार्ड धारक को नही मालुम कि उसके कार्ड पर किस किस के आधार कार्ड लगे हुए है यह केवल राशन डीलर ही वता सकता है क्यो कि यह सव विभाग की मिली भगत से चल रहा है !
सूत्र यहां तक वता रहे है कि किसी के राशन कार्ड पर केवल तीन यूनिट उसके कार्ड पर चार चार फर्जी आधार कार्ड लगा कर यूनिट वड़वा दिये गये है मगर उस कार्ड धारक को केवल तीन यूनिट का ही राशन दिया जाता है मगर फिर चार यूनिट का राशन जाता है राशन डीलर के जेव मे ऐसा खेल चल रहा है राशन डीलरो की दुकानों पर इसकी जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियो को है फिर भी ऐसे राशन डीलरो पर विभाग के उच्च अधिकारी फिर कियो नही कार्यवाही करते है !
सूत्र यह तक वताते है जनपद मे व मुख्य रूप से नगर क्षेत्र मे ऐसे कई राशन डीलर है जिनके यहां राशन कार्ड तो कम है लेकिन राशन के माल का स्टॉक ज्यादा होता है ओर वो राशन डीलर अपना राशन् दो दिन मे वितरण कर देते है मगर फिर भी उनकी दुकान मे राशन का स्टॉक ज्यादा वना रहता है!
जानकारी के मुताविक ऐसे कई दलाल भी है जो इस घोटाले मे अपनी अहम भूमिका निभाने का कार्य करते है !
आप को अवगत कराते हुए आगे की खवर मे उन राशन डीलरो का नाम व दुकान सहित खवर को जन हित मे प्रकाशित किया जायेगा!
रिपोर्ट–दिनेश चंद्र शर्मा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks