
कासगंज,पत्नी की हत्या का आरोपी साथियों सहित गिरफ्तार।
पत्नी की हरकतों से था परेशान। गत २२ मार्च को थाना सोरों क्षेत्र के गांव हसन पुर में जानुद्दीन के खेत से एक महिला की सिर कटी लाश बरामद हुई थी , जिसमें मृतका के शव के पास उस महिला का साड़ी , स्वेटर भी बरामद हुआ था।
इस संबंध में थाना सोरों पर मुअसं ८०/२२ भादंवि की धारा ३०२ ,२०१ ,३४ बनाम अज्ञात मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना आरंभ की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सदर अजीत चौहान के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस व एस ओ जी की दो टीमों का गठन किया गया था , उक्त टीम द्वारा मुखबिर की खास सूचना पर तीन नंबर ,१.जयप्रकाश उपाध्याय पुत्र पाती राम निवासी ग्राम करुआबारा थाना सोरों २.कन्हैया पुत्र नेक्से लाल निवासी मौजमपुर थाना सोरों ,३.गंगादयाल उर्फ़ बम्बईया पुत्र मिश्री लाल निवासी बदन पुर थाना सोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
उक्त अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त के लगातार प्रयास के बाद पुलिस को अहम सूत्र हाथ लगे थे और शव की शिनाख्त जयप्रकाश पाठक उर्फ पप्पू पंडित की पत्नी शिवानी के रुप में हुई थी , कड़ाई से पूछताछ के बाद पप्पू ने पुलिस को बताया कि उसके भांजे गौरव उपाध्याय पुत्र सोम दत्त उपाध्याय निवासी मो. बदरिया थाना सोरों को ४_५साल पहले एक महिला निवासी कोलकाता , अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मिली थी , जिसने गौरव से शादी की पेशकश की थी , मेरी शादी नहीं हुई थी , मैंने गौरव से शिवानी को रखने के लिए कहा और वह गांव में उसी के साथ रह रही थी लेकिन चंचल स्वभाव की थी जो दो दो दिन के लिए इधर उधर नली जाती थी ,जब मैं पूंछता था तब वह मुझे शिकायत की धमकी देती थी , उसकी हरकतों से परेशान होकर मैंने गंगा दयाल उर्फ बम्बईया पुत्र मिश्री लाल निवासी ग्राम बदनपुर थाना सोरों की मदद से फावड़े से गर्दन अलग करके फिर उसकी कटी गर्दन को उसी की साड़ी में बांध कर गांव हसन पुर के पास फावड़े से खोदकर गाड़ दिया। इस काम में उसने प्रमोद पुत्र राम पाल निवासी हसनपुर की भी मदद ली थी जिसके लिए उसे २५,००० रु भी दिए थे पुलिस उसकी तलाश में जुटी बताई जाती है। इस काम में कन्हैया लाल पुत्र नैक्से लाल भी शामिल था ।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि अभियुक्त कन्हैया लाल पुत्र नैक्से लाल पर थाना सोरों में तथा गंगा दयाल उर्फ बम्बईया पर थाना सोरों में , थाना सिकंदरा राऊ थाना कासगंज में गैगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आई जी ज़ोन द्वारा पुलिस की इस सफलता पर २५ ,००० रु नकद पुरस्कार की घोषणा की है।