भूमि वापस नहीं की तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे

जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम से प्रधान को धमकी
धमकाया- भूमि वापस नहीं की तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे

कासगंज,सहावर के गांव नगला कुबेर में भूमि क्रय कराने पर लखमीपुर के ग्राम प्रधान को धमकी दी गई। यह धमकी किसी अज्ञात महिला ने जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम से दी है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार लखमीपुर सुंदर सिंह के ग्राम प्रधान अरविंद कुमार ने गांव नगला कुबेर के रहने वाले अनिल को नेत्रपाल को गांव में ही पौने दो बिसे भूमि खरीदवाई थी। यह भूमि नेत्रपाल के द्वारा बेची गई थी। गांव के ही लोग भूमि खरीदवाने में गवाह थे। गत 31 अगस्त दोपहर में अरविंद के पास किसी अज्ञात महिला ने फोन किया और उसे धमकाया कि भूमि वापस नहीं की तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। अरविंद के अनुसार जब उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप से फोन से जानकारी की तो उन्होंने फोन करने से इनकार कर दिया। प्रधान अरविंद ने इस मामले की रिपोर्ट अज्ञात महिला के विरुद्ध दर्ज करा दी है। सहावर पुलिस ने इस मामले में अरविंद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है।
सहावर की ग्राम पंचायत लखमीपुर सुंदर के ग्राम प्रधान अरविंद के द्वारा फोन पर धमकी दिए जाने की जानकारी दी गई थी। इस संबंध में वह एसपी कासगंज सौरभ दीक्षित से मिले थे। कोई अज्ञात महिला जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम पर लोगों को धमकी दे रही है। एसपी ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बॉबी कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks