J&K के हुर्रियत नेता काजी यासिर पर एक्शन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर

जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी नेताओं के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की. अनंतनाग जिले में हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता काजी यासिर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चलाया गया. अधिकारियों ने कॉम्प्लेक्स का एक हिस्सा ध्वस्त कर दिया. वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत मोहम्मद मकबूल डार की पत्नी से करीब 11000 वर्ग फुट जमीन वापस ले ली गई. प्रशासन ने दावा किया गया कि इस जमीन पर अतिक्रमण किया गया था.
दरअसल, हुर्रियत के नेता अपने संगठन के गठन के बाद से ही भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं, लेकिन अब हुर्रियत के नेताओं से जम्मू-कश्मीर प्रशासन सख्ती से निपट रहा है. अभी कुछ दिनों पहले ही NIA ने श्रीनगर में हुर्रियत के दफ्तर को अटैच किया था.