कानून मंत्री ने राज्यसभा में कहा- यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने पर फैसला नहीं, कमीशन इसे परख रही

कानून मंत्री ने राज्यसभा में कहा- यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने पर फैसला नहीं, कमीशन इसे परख रही

केंद्र सरकार ने देश में समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है. यह जानकारी कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में दी है.

उन्होंने बताया- सरकार ने 21वें लॉ कमीशन को समान नागरिक संहिता को लेकर उठे सवालों की जांच का जिम्मा सौंपा था. सरकार ने कमीशन को जांच के बाद अपनी सिफारिशें सौंपने को भी कहा था. 21वें कमीशन का कार्यकाल 31 अगस्त 2018 को खत्म हो गया था. अब उनसे मिली सूचनाएं 22वें कमीशन को सौंपी जा सकती हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks