हर घर जल योजना कार्य का शिलान्यास

विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने किया ग्राम सुल्तानपुर में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के जल जीवन मिशन, हर घर जल योजना कार्य का शिलान्यास।

विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव द्वारा किये जा रहे शिलान्यासों के क्रम में आज ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में कुल लागत 3 करोड़ रु का राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के जल जीवन मिशन, हर घर जल योजना कार्य का भूमि पूजन किया गया।

विधायक ने ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के जल जीवन मिशन हर घर जल योजना कार्य के शिलान्यास का भूमि पूजन वरिष्ठ नागरिक पन्ना गुप्ता व ग्राम प्रधान ऋतु देवी व उनके प्रतिनिधि मनोज मौर्य से कराया।

विधायक ने उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन, माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ अर्पित करके किया।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव द्वारा भूमि पूजन के पश्चात जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया व निर्माण कार्यों में शिकायत की जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष को फोन द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे महानगर महामंत्री डॉ अनुपम गुप्ता, अशोक जायसवाल, किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष योगेश सिंह, संतोष द्विवेदी, रामनगर मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, राजेंद्र शंकर सिंह पटेल, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह, रितेश राय, विवेक मिश्रा व अन्य।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks