ऑटो चालक ने नदी में धक्का देकर की थी ई-रिक्शा चालक की हत्या, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार, अभियुक्त की निशानदेही पर ई-रिक्शा व सेनेटरी हार्डवेयर का सामान बरामद।

एटा- जनपदीय इंटेलीजेंस विंग तथा थाना रिजोर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना रिजोर क्षेत्रान्तर्गत हुई ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का 24 घंटे में सफल अनावरण, नशे की हालत में हुए झगड़े के चलते आरोपी ऑटो चालक ने नदी में धक्का देकर की थी ई-रिक्शा चालक की हत्या, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार, अभियुक्त की निशानदेही पर ई-रिक्शा व सेनेटरी हार्डवेयर का सामान बरामद।

घटना का विवरण –
दिनाँक 02.02.2023 को वादी श्री आकाश कुमार पुत्र वीरेन्द्र कुमार निवासी इब्राहिमपुर नगरिया थाना रिजोर, एटा द्वारा थाना रिजोर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी के पिता श्री वीरेन्द्र सिह पुत्र गोपाली उम्र करीब 40 वर्ष दिनांक 01.02.2023 को अपने ई-रिक्शा में वी०एस० मशीनरी स्टोर एटा से प्लम्बर का सामान लेकर रिजोर के विजेन्द्र सिंह की दुकान पर आ रहे थे। वी०एस० मशीनरी स्टोर एटा से ही सूरतराम पुत्र रामबीर निवासी रजकोट थाना रिजोर एटा भी ई-रिक्शा में बैठ कर साथ आ रहा था. वादी ने पिता के पास फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह बाकलपुर आ गए हैं और सूरतराम उनके साथ अभद्रता कर रहा है जिसके बाद फोन बन्द हो गया और वादी के पिता घर नहीं पहुँचे। दिनांक 02.02.2023 समय करीब 14.00 बजे वीरेन्द्र का शव ईशन नदी से प्राप्त हुआ। सूरतराम व उसके साथियों ने वीरेंद्र की हत्या कर शव ईशन नदी में फेंक दिया है। इस सूचना पर थाना रिजोर पर मुअसं – 12 / 2023 धारा 302, 201, 504 भादंवि व 3 ( 2 ) ( 5 ) एससी / एसटी एक्ट बनाम सूरतराम व एक नफर अज्ञात पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी एवं अनावरण –
दिनाँक 03.02.2023 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अभियुक्त सूरतराम पुत्र रामवीर निवासी राजकोट को थाना रिजोर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय करीब प्रातः 04.10 बजे नगला बरी यात्री प्रतिक्षालय, रिजोर के पास से गिरफ्तार किया गया है। तथा अभियुक्त की निशांदेही पर सुनील पुत्र बीरी सिंह निवासी सिकन्दरपुर थाना एका, फिरोजाबाद के घर से ई-रिक्शा तथा दिनेश पुत्र विजय सिह निवासी सिकन्दरपुर थाना एका, फिरोजाबाद के घर से लोहे के पाइप, पानी की टंकी तथा सेनेटरी हार्डवेयर का सामान आदि बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा टीम गठित कर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्य बिन्दु –

  1. मृतक तथा अभियुक्त पूर्व से ही एक दूसरे से भलीभाँति परिचित थे तथा दोनों ही भाड़े पर ई-रिक्शा व ऑटो से सवारी आदि ढोने का कार्य करते थे।
  2. घटना वाले दिन मृतक भाड़े पर गांव के ही विजेंद्र का प्लंबर हार्डवेयर का सामान लेने के लिए एटा शहर अपने ई-रिक्शा से आया था।
  3. एटा से बीएस हार्डवेयर की दुकान से सामान लेकर वह अपने गांव की तरफ निकला।
  4. अभियुक्त सूरत राम का ऑटो खराब हो गया था इसलिए वह भी घर जाने के लिए मृतक वीरेंद्र के साथ उसके ई-रिक्शा में बैठ गया।
  5. मृतक व अभियुक्त दोनों ने घटना से पूर्व एटा शहर में देशी शराब के ठेके से शराब का सेवन किया, तथा वापस जाते समय रास्ते में दोनों में आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ” 6. शराब के नशे में दोनों में गालीगलौज तथा हाथापाई हो गई जिसके उपरांत अभियुक्त सूरतराम ने मृतक वीरेंद्र को जो लघुशंका के लिए ईशन नदी के किनारे रुका जान से मारने की नियत से ईशन नदी में धक्का दे दिया।
  6. घटना कारित करने के उपरांत पकड़े जाने के भय से वह ई-रिक्शा लेकर जाने लगा लेकिन ई-रिक्शा खराब हो जाने की स्थिति में अभियुक्त ने अपने बहनोई दिनेश पुत्र विजय निवासी सिकंदरपुर थाना एका, फिरोजाबाद के पास मदद के लिए फोन किया
  7. तदोपरांत अभियुक्त का बहनोई दिनेश व उसी के गाँव का साथी सुनील पुत्र बीरीसिंह आए और ई-रिक्शा को रस्सी से बांधकर अपने घर के पास सिकंदरपुर थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद ले गए और उसे चार्जिंग पर लगा दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –

  1. सूरतराम पुत्र रामवीर निवासी रजकोट थाना रिजोर एटा उम्र करीब 25 वर्ष

प्रकाश में आए अभियुक्तों का नाम पता-

  1. दिनेश पुत्र विजय सिंह निवासी सिकंदरपुर थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 30 वर्ष 2. सुनील पुत्र बीरीसिंह निवासी सिकन्दरपुर थाना एका, फिरोजाबाद उम्र करीब 24 वर्ष

बरामदगी-

  1. एक ई-रिक्शा
  2. एक पानी टंकी, लोहे तथा प्लास्टिक के पाइप
  3. हार्डवेयर का अन्य सामान

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –

  1. प्रभारी निरीक्षक इंटेलिजेंस विंग श्री शंभूनाथ सिंह मय टीम
  2. प्रभारी निरीक्षक रिजोर श्री राजेश मीणा मय टीम

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks