
गुडवर्क: प्रतियोगी छात्रा को धमकी दे रहे दबंग शोहदे को घर से उठा लायी पुलिस!
प्रतापगढ़ में तीन महीने से इंसाफ की गुहार लगा रही थी पीड़ित छात्रा।
आरोपी लगातार पीड़िता और उसके परिवार को बर्बाद कर देने की दे रहा था धमकी!
संवेदनशील मामले मे सक्रिय हुए थानेदार अजीत शुक्ला मयफोर्स तीन दिन से दे रहे थे दबिश।
घर छोड़कर फरार था आरोपी।
साल भर पहले ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छात्रा से की थी अश्लील हरकते।
विरोध पर दे रहा था धमकी, पीड़िता और परिवार को साल भर से परेशान कर रहा था दबंग रंजीत कुमार यादव।
दबंग शोहदे की हरकतों से आजिज छात्रा इंसाफ के लिए विधायक, सांसद, अफसरों की चौखट का लगा रही थी चक्कर।
पहली बार पीड़िता की गुहार पर एक्टिव हुई कोहडौर पुलिस।
कोहड़ौर थाना इलाके के बासूपुर गांव का मामला।