भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने सुनी जन समस्याएं एवं स्थानीय मीडिया अधिकारियों को किया सम्मानित

मिर्जापुर ब्लॉक जमालपुर स्थित ब्लॉक मीडिया सेंटर कार्यालय भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने सुनी जन समस्याएं एवं स्थानीय मीडिया अधिकारियों को किया सम्मानित।

जमालपुर मिर्जापुर–भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार का लगातार पूर्वांचल के विभिन्न जिलों एवं तहसील तथा ब्लाकों का दौरा चल रहा है इस कड़ी में लगातार वह भारतीय मीडिया फाउंडेशन के मिर्जापुर के जमालपुर स्थित ब्लॉक मीडिया कार्यालय सेंटर पर जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की कई समस्याओं को सुनी और उस पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई का निर्णय लिया गया।
इस दौरान भारतीय मीडिया फाउंडेशन के मीडिया अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया जिसमे मुख्य रुप से
राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन जगदीश मौर्य जी, केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश पाठक जी, जमालपुर ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर आनंद कुमार जी, जमालपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष गोविंद यादव जी, ब्लॉक सचिव महेंद्र भारती जी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय संगठन है लगातार हम लोग पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा के साथ-साथ प्रत्येक नागरिकों की भी समस्याओं को सुन रहे हैं अपने मीडिया धर्म के अनुसार उनकी समस्याओं का समाधान कराने में लगे हुए उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन विभिन्न क्षेत्रों में अपने मीडिया अधिकारियों की तैनाती करके सभी क्षेत्रों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक निर्णायक जंग लड़ने की योजना पर कार्य कर रहा है उन्होंने कहा कि वर्तमान में ब्लॉक लेवल से लेकर राष्ट्रीय लेवल पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन के गठन का कार्य चल रहा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है नागरिक पत्रकारिता को स्थापित करना मीडिया पालिका की स्थापना कराकर मीडिया सरकार बनाना है लोकतंत्र में मीडिया की गणना चौथे स्तंभ के रूप में तो होती है लेकिन संवैधानिक रूप से अभी तक विधायिका कार्यपालिका न्यायपालिका की तरह चौथे स्तंभ का मान्यता नहीं मिला है जब तक मीडिया पालिका एवं मीडिया कल्याण बोर्ड नहीं बन जाता तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि इसी तरह भारतीय मीडिया फाउंडेशन के सभी फोरम और सेल के मीडिया अधिकारी भी उस क्षेत्रों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक रणनीति के तहत कार्य कर रहे है आने वाले समय में भारत की राजधानी दिल्ली में एक महासम्मेलन का आयोजन करके लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के संवैधानिक अधिकारों की आवाज बुलंद की जाएगी।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के द्वारा घोषित आम बजट में मीडिया कर्मियों एवं रूटीन तथा नागरिक पत्रकारिता करने वाले मीडिया कर्मियों को हासिए पर रखा गया है इस पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार 2023 में भी मीडिया की घोर उपेक्षा की गई जो विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के लिए चिंता का विषय है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks