
एटा – थाना मलावन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ग्राम निगोह हसनपुर में युवक की जलाकर हत्या कर देने की घटना का 12 घंटे के अंदर सफल अनावरण, शादी से नाखुश पत्नी ने दिया था घटना को अंजाम, अपचारी किशोरी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डीजल की कट्टी, नशीली दवाओं के रैपर आदि सामान बरामद ।
घटना का विवरण –
दिनाँक 01.02.2023 को वादी श्री आनंदपाल सिंह पुत्र राजेंद्र पाल निवासी पिथनपुर थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज द्वारा थाना मलावन पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 31.01.2023 की रात्रि में उनके भांजे दुष्यंत पुत्र रविपाल सिंह निवासी निगोह हसनपुर थाना मलवान एटा उम्र करीब 34 वर्ष की उसकी पत्नी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आग लगाकर हत्या कर दी गयी है। इस सूचना पर थाना मलावन पर मुअसं – 23 / 2023 धारा 328, 302 भादवि बनाम मृतक की पत्नी व एक नफर अज्ञात पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी एवं अनावरण –
दिनाँक 01.02.2023 को समय करीब 15.30 बजे थाना मलावन पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपचारी किशोरी को निगोह हसनपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया है, तथा अपचारी किशोरी की निशानदेही पर घटनास्थल से एक प्लास्टिक की डीजल की कट्टी तथा नशे की दवा के रैपर आदि बरामद कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मुख्य बिन्दु –
- मृतक दुष्यंत की पहली पत्नी की करीब 08 माह पूर्व मृत्यु हो गई थी, जिससे मृतक के 4 बच्चे ( 2 लड़के एवं 2 लड़कियाँ) हैं। जिसमें सबसे बड़ी लड़की की उम्र करीब 10 वर्ष है।
- मृतक ने दिनाँक 23.01.2023 को ही अपचारी किशोरी के साथ दूसरी शादी की थी। जिसमें अपचारी किशोरी की सहमति नहीं थी।
- अपचारी किशोरी के पिता की दिनांक 21.11.2021 को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।अपचारी किशोरी के परिवार में उसकी माँ, एक भाई तथा दो छोटी बहिनें हैं। अपचारी किशोरी की देखरेख उसके चचेरे बाबा दिनेश राठौर द्वारा की गयी है।
- अपचारी किशोरी के चचेरे बाबा दिनेश राठौर, अन्य परिवारीजन तथा रंजीत चौहान ने अपचारी किशोरी की मर्जी के बगैर उसकी शादी मृतक दुष्यंत के साथ कर दी।
- मर्जी के विरुद्ध शादी होने तथा दोनों की उम्र में करीब 17 वर्ष का अन्तर होने के कारण अपचारी किशोरी मृतक दुष्यंत को शादी के दिन से ही पसंद नहीं करती थी। इसलिए आए दिन दोनों में झगड़ा होता रहता था ।
- अपचारी किशोरी जो लगभग 17 वर्ष की है, जो किसी अन्य युवक से प्रेम करती हैं, जिसके कारण मृतक लगातार उस पर नजर रखता था तथा बाहर जाते समय घर का दरवाजा बाहर से बंद कर जाता था।
- पति से छुटकारा पाने के चलते अपचारी किशोरी ने दुष्यन्त की हत्या की योजना बनाई। योजना के अनुसार अपने पति के मोबाइल पर गूगल पर सर्च कर के नींद की दवा के बारे में जानकारी की तथा दिनाँक 31.01.2023 को अपचारी किशोरी अपनी सास के साथ दवा लेने के बहाने आसपुर बाजार गयी और जहाँ से नींद की टेबलेट लेकर आयी
- घर आकर अपचारी किशोरी ने बच्चों व सास के खाने में एक-एक गोली तथा मृतक दुष्यन्त के खाने में 6 नींद की गोलियाँ मिला दीं। थोड़ी देर बाद पति के बिस्तर पर लेटने के बाद बेहोश हो जाने पर समय करीब रात्रि 11 बजे अपचारी किशोरी ने मृतक के गले को दुपट्टे से घोंट दिया व हाथ पैरों को साड़ी से लपेटकर बिस्तर के साथ बाँध दिया तदोपरांत घर में रखी डीजल की कट्टी से डीजल डालकर आग लगा दी।
- अपचारी के किसी अन्य युवक से प्रेम सम्बन्ध होने के कारण पति के साथ सम्बन्ध नहीं रखना चाहती थी।
- उक्त अपचारी की शादी उसकी मर्जी के बगैर उसके चचेरे बाबा दिनेश राठौर उम्र 55 वर्ष, रंजीत चौहान निवासी निगोह हसनपुर के द्वारा मृतक से पैसे लेकर कराई गई, जिस कारण उक्त अपचारी किशोरी के मन में शादी के बिचौलिया रंजीत चौहान, बुआ श्रीमती अनुपम चौहान तथा शादी कराने वाले चचेरे बाबा के प्रति विद्वेष भाव पैदा हो गया, इसके कारण अपचारी ने घटना के बाद घर के बच्चों से उक्त घटना में रंजीत का नाम लेने की बात कही।
- उक्त अपचारी की शादी अभियुक्ता की निशांदेही घटना में प्रयुक्त डीजल की कट्टी, नशीली दवा के दो रैपर और कुनैन की 15 गोली बरामद की गयी हैं। बरामदगी –
- एक तेल की कट्टी पांच लीटर की 500 मि.ली. डीजल सहित
- दो रैपर क्लोनाफिट
3.15 गोली कुनैन की गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम - अपराध नि० श्री धर्मवीर सिंह
- व0उ0नि0 श्री विनोद कुमार
- उ०नि० श्री शंकर पाल
- मु०आ० शाहिद अली
- मु०आ० निशा शर्मा