किसानों की धड़कन बढ़ा रहा है मौसम का बिगड़ा मिजाज, रिपोर्ट योगेश मुदगल
मटर और सरसों की फसलों के उत्पादन में गिरावट का अंदेशा जताया

कासगंज, । जनपद में बिगड़ा मौसम किसानों की धड़कन बढ़ा रहा है। और बारिश को लेकर किसान डर हुए हैं। गरज संग हुई बारिश से सरसों व मटर की फसल बोने वाले किसान चिंता में हैं। सरसों व मटर की फसल पकी खड़ी है। बारिश व तेज हवा से सरसों के फूल गिरने की आशंका है। मटर की फसल में भी बारिश के बाद रोग लगेगा। किसानों को चिंता है कि बारिश की वजह से फसल के पैदावार कम होगी।
रविवार की शाम हुई बारिश से मटर की फसल को अधिक नुकसान होगा। मौसम विभाग ने 48 घंटे तक बारिश व बादल गरजने की संभावना जताई है। यदि बारिश होती है तो सरसों व मटर की फसली को नुकसान होगा। जिले में 12 हजार हेक्टेयर भूमि में किसानों ने सरसों की फसल बोई है। करीब पांच हजार हेक्टेयर भूमि में मटर की फसल की पैदावार होती है। किसान कल्लू सिंह ने कहा कि बारिश की वजह से मटर की फसल में रोग लगेंगे और सरसों की फसल की पैदावार प्रभावित होगी।