जिले के 5803 पात्रों को मिलेंगे प्रधानमंत्री आवास, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट में हुई। सांसद राजवीर सिंह राजू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि दोनों ही परिवार के अंग है।
स्वस्थ्य मन से विकास कार्यों को तीव्रगति से कराने में सहयोग करें। इससे जनपद, प्रदेश व देश के साथ ही भाईचारा और सौहार्द के साथ ही राष्ट्रीय एकता अखण्डता में भी मजबूती आये।
जनपद में मनरेगा योजना तहत अच्छा कार्य किया गया है। मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मांग पर सांसद ने निर्देश दिए कि मनरेगा योजना तहत सोसाइटी एवं माध्यमिक विद्यालय के चिन्हित 17 अन्य विद्यालयों की बाउंड्री वॉल का कार्य कराया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 5803 लाभार्थियों को आवास दिए जाने हैं, जिन लाभार्थियों का नाम सूची में शामिल हैं, उनको प्राथमिकता पर प्रधानमंत्री आवास की किस्त का भुगतान किया जाए।
सांसद ने कहा कि जनपद में पंचायत सचिवों की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में कराए जा रहे कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जाए।
स्कूलों के फर्नीचर, बाउन्ड्रीवाल के साथ ही जर्जर स्कूलों को नये भवन के निर्माण के लिए आवश्यक कार्ययोजना पर बल दिया गया।
बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका का मिशन, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, ग्रामीण ज्योति योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना बीपीएल परिवारों के लिए एलपीजी कनेक्शन आदि योजनाओं पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी, एमएलसी आशीष यादव आशू, विधायक सदर कासगंज देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, जिलाध्यक्ष कासगंज केपी सिंह सोलंकी, एसएसपी उदय शंकर सिंह, सीएमओ डॉ. यूके त्रिपाठी, सीडीओ डॉ. एके वाजपेयी, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एसडीएम सदर शिव कुमार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, समिति के अन्य सदस्य आदि मौजूद रहे।