स्वतंत्र पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री नागेंद्र सिंह ठाकुर (सोना) जी बनाए गए भारतीय मीडिया फाउंडेशन (परिवहन फोरम) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष*

छत्तीसगढ़!
भारतीय मीडिया फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ पर्यवेक्षक श्री अविनाश रंजन जी एवं परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जुबेर खान बागी जी ने संयुक्त रूप से बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री संजय कुमार मौर्या जी एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व निर्मल राष्ट्र के संपादक मोहम्मद आसिफ अंसारी जी के निर्देशानुसार प्रदेश कोर कमेटी का विस्तार करते हुए स्वतंत्र पत्रकार एवं समाजसेवी श्री नागेंद्र सिंह ठाकुर (सोना) जी के संगठन के प्रति कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए छत्तीसगढ़ (परिवहन फोरम) के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है !
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री ए के बिंदुसार जी , राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन बाबूलाल जायसवाल एवं जगदीश प्रसाद मौर्य जी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम रंजन झा जी, राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुनील शर्मा जी, अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष रवि कांत साहू जी, पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर जी, किसान मजदूर फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र बाघ जी, यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोहित कुमार विश्वकर्मा जी, महिला सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन श्रीमती पूनम गुप्ता